Headline
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ

टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया

टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने 20 रन से जीत लिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 174 रन बनाए। इसके जवाब में कंगारू टीम 154 रन पर सिमट गई और मैच के साथ सीरीज भी हार गई।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। पांच मैच की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच तीन दिसंबर को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी और 20 रन से मैच हार गई।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 46 रन रिंकू सिंह ने बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 37 और जितेश शर्मा ने 35 रन का योगदान दिया। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ड्वारिसस ने तीन और तनवीर सांघा-जेसन बेहरनडॉर्फ ने दो-दो विकेट लिए। एरोन हार्डी को एक विकेट मिला। इस मुकाबले में टीम इंडिया आखिरी दो ओवर में सिर्फ 13 रन बना पाई और पांच विकेट गंवा दिए। इसी वजह से भारत का स्कोर 200 रन के करीब नहीं पहुंच सका।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन कप्तान मैथ्यू वेड ने बनाए। ट्रेविस हेड ने 31 और मैथ्यू शॉर्ट ने 22 रन का योगदान दिया। बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने 19-19 रन का योगदान दिया। भारत की जीत में सबसे ज्यादा योगदान स्पिन गेंदबाजों का था। ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती चार विकेट भारतीय स्पिनर्स ने ही लिए थे। अक्षर पटेल ने तीन और दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला। हालांकि, भारतीय स्पिनर्स ने बेहद कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और अक्षर-रवि ने मिलकर आठ ओवर में 33 रन दिए और चार विकेट झटके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top