Headline
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

सिर में हाथ फेरते वक्त हाथ में आ जाते हैं बाल? रोकने के लिए तुरंत करें ये काम

सिर में हाथ फेरते वक्त हाथ में आ जाते हैं बाल? रोकने के लिए तुरंत करें ये काम

अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए लोग काफी कोशिश करते हैं. लेकिन फिर भी बाल झड़ते रहते हैं। बालों का झडऩा एक आम समस्या है, लेकिन अगर बाल लगातार झड़ रहे हैं, तो यह एक बड़ी समस्या हो सकती है. ऐसे में अगर आपके बाल भी लगातार झडऩे लगे हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप झड़ते बालों को कम कर सकते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

झड़ते बालों को कम करने के उपाय
अगर आप भी बालों में हाथ फेरते हैं और ऐसा करते वक्त आपके हाथ में बाल आ जाते हैं, यानी आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं और रुकने का नाम नहीं लेते हैं, तो अब आप इन आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. झड़ते बालों को रोकने के लिए सबसे पहले आपको नीम का इस्तेमाल करना होगा।

नीम के ताजे पत्ते का इस्तेमाल
आप नीम के ताजे पत्ते को एक बर्तन में रखकर उसमें थोड़ा पानी डालकर गैस पर उस पानी को उबाल सकते हैं. जब पानी आधा हो जाए, तो फिर इस पानी से अपने बालों को धो सकते हैं. आप इस पानी में शैंपू डालकर हेयर वॉश भी कर सकते हैं. इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे और झडऩा कम होगा।

मेथी दाने का इस्तेमाल
मेथी दाना आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आप मेथी दाने का इस्तेमाल कर अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं. यही नहीं मेथी दाना आपके बालों को शाइनिंग देता है. ऐसे में आप मेथी दाने को रात में पानी में भिगोकर रख दें. दूसरे दिन सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना ले. इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और आधे घंटे के बाद हेयर वॉश कर लें।

अंडे का इस्तेमाल
अगर आप झड़ते बालों को रोकना चाहते हैं, तो अंडा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आप अंडे का इस्तेमाल कर अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं. इसके लिए आपको एक अंडे को फैट कर बालों में लगाना होगा. आधे घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं. बाल अधिकतर तनाव, नींद की कमी, कमजोरी और स्वस्थ आहार का सेवन नहीं करने की वजह से झडऩे लगते हैं।

आप अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, खनिज जैसे स्वस्थ आहार को शामिल करें और दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं. यही नहीं भरपूर नींद भी लेना बालों के झडऩे को रोकने के लिए बहुत जरूरी होता है. इससे आपके बाल मजबूत होंगे. इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर आप अपने झड़ते बालों को कम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top