Headline
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

धीमी पड़ी बैड न्यूज की कमाई की रफ्तार, 8वें दिन किया अब तक का सबसे कम कारोबार

धीमी पड़ी बैड न्यूज की कमाई की रफ्तार, 8वें दिन किया अब तक का सबसे कम कारोबार

विक्की कौशल स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘बैड न्यूज़’ की शुरुआत दमदार रही थी और अब इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है. इसी के साथ इस मूवी ने शानदार कलेक्शन भी कर लिया है. फिल्म को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया है. वहीं अब ये फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी हैं. चलिए जानते हैं ‘बैड न्यूज़’ ने रिलीज के 8वें दिन कितने करोड़ कमाए हैं?
आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित ‘बैड न्यूज़’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है. फिल्म के यूनिक कॉन्सेप्ट के साथ विक्की, तृप्ति और एमी विर्क की दमदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है और इसी के साथ फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की खूब भीड़ भी पहुंच रही है. फिल्म की ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत हुई थी और फिर इसने ओपनिंग डे पर भी शानदार कलेक्शन किया।

हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट भी आ लेकिन इसकी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत बनी हुई है. इसी के साथ ये फिल्म दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है. वहीं  ‘बैड न्यूज़’ की कमाई की बात करें को फिल्म ने 8.3 करोड़ से खाता खोला था और इसने पहले हफ्ते में 42.85 करोड़ का केलक्शन किया. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बैड न्यूज़’ ने रिलीज के 8वें दिन 2 करोड़ की कमाई की है. इसेक बाद ‘बैड न्यूज़’ का 8 दिनों का कुल कलेक्शन अब 44.85 करोड़ रुपये हो गया है।

बता दें कि ‘बैड न्यूज़’ ने अपने पहले हफ्ते में अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ सहित कई लेटेस्ट बॉलीवुड रिलीज से बेहतर कारोबार किया है। सरफिरा ने जहां अपने पहले हफ्ते के बाद बॉक्स ऑफिस पर केवल 18.75 करोड़ रुपये ही कमाए तो वहीं कार्तिक आर्यन की स्पोर्ट्स ड्रामा चंदू चैंपियन ने अपना पहले हफ्ते में 35.25 करोड़ रुपये कमाए थे. जबकि जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की मिस्टर एंड मिसेज माही ने पहले हफ्ते में 24.45 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं ‘बैड न्यूज़’ का पहले हफ्ते का कलेक्शन 40 करोड़ से ज्यादा रहा है।

वहीं मेकर्स को फिल्म की कमाई में वीकेंड पर फिर से उछाल आने की उम्मीद है. इसी के साथ ये फिल्म 50 करोड़ के पार हो जाएगी और 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ जाएगी. हालांकि आज सिनेमाघरों में ‘डेडपूल और वूल्वरिन’ भी रिलीज हो गई है। इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए ‘बैड न्यूज़’ की कमाई पर असर पड़ सकता है. देखने वाली बात होगी कि  ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के आगे ‘बैड न्यूज़’ कितनी कमाई कर पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top