Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों का बड़ा ऐलान, अपना आर्टिफैक्ट न्यूज ऐप किया बंद

इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों का बड़ा ऐलान, अपना आर्टिफैक्ट न्यूज ऐप किया बंद

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर, जिन्होंने एक साल पहले एआई-पावर्ड न्यूज एग्रीगेटर ऐप आर्टिफैक्ट लॉन्च किया था, ने इसका संचालन बंद करने की घोषणा की। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि बाजार का अवसर इतना बड़ा नहीं था कि निरंतर निवेश की गारंटी दी जा सके। सिस्ट्रॉम, जो ऐप के सीईओ हैं, ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, स्टार्टअप के लिए इस वास्तविकता को नजरअंदाज करना आसान है, लेकिन अक्सर पहले ही कठिन निर्णय लेना इसमें शामिल सभी लोगों के लिए बेहतर होता है। आर्टिफैक्ट ऐप को हाल ही में गूगल प्ले स्टोर द्वारा साल का एव्रीडे एसेंशियल ऐप नामित किया गया था। कंपनी ने नए कमेंट्स और पोस्ट जोडऩे की क्षमता को हटाने का निर्णय लिया है।

सीईओ ने कहा, इस प्रकार के कंटेंट के लिए उचित मात्रा में संयम और निरीक्षण की आवश्यकता होती है और हमारे पास इन फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए भविष्य में स्टाफ नहीं होगा। हालांकि, मौजूदा पोस्ट यूजर्स को उनकी प्रोफाइल सेल्फ-व्यू पर दिखाई देती रहेंगी। इस बीच, आर्टिफैक्ट फरवरी के अंत तक कोर न्यूज-रीडिंग की क्षमता का संचालन जारी रखेगा। सिस्ट्रॉम ने कहा, हम अस्तित्व के ऐसे क्षण में हैं जहां कई पब्लिकेशन बंद हो रहे हैं या संघर्ष कर रहे हैं, लोकल न्यूज लगभग गायब हो गए हैं, और बड़े पब्लिशर्स के लीडिंग टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ संबंध खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि टेक्नोलॉजी इन संस्थानों को समर्थन देने, संरक्षित और विकसित करने के तरीके ढूंढ सकती है और ये संस्थान उस पैमाने का लाभ उठाने के तरीके खोज सकते हैं जो एआई जैसी चीजें प्रदान कर सकती हैं। स्मार्टन्यूज जैसे अन्य न्यूज एग्रीगेटर्स के उपयोग में मंदी के बीच यह शटडाउन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top