Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है। चेन्नई हवाई अड्डे के रनवे पर पानी भर गया है। चेन्नई हवाईअड्डे पर आने और जाने वाली लगभग 70 उड़ानें रद कर दी गईं। 33 उड़ानें चेन्नई से बेंगलुरु डायवर्ट की गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर ढाई बजे मिचौंग चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और नेल्लोर से 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित था। तूफान के पांच दिसंबर की सुबह बापटला के करीब नेल्लोर और मछलीपट्टनम को पार करने की संभावना है।

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और तिरूपति के विधायक भुमना करुणाकर रेड्डी और नगर आयुक्त हरिथा ने पुलावनी गुंटा और गोलावनी गुंटा क्षेत्रों का जायजा लिया। यह इलाका बारिश के बाद जलमग्न हो चुका है। चेन्नई के वेस्ट तांबरम सीटीओ कॉलोनी और सशिवराधन नगर इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, लोग नावों का इस्तेमाल कर रहे हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चक्रवात से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की। वहीं, उन्होंने चक्रवात प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी वितरित किए। चक्रवात तूफान की वजह से चेन्नई में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। चेन्नई पुलिस ने यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top