Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

ओटीटी पर दस्तक दे रही है धनुष की इमोशनल ड्रामा फिल्म ‘इडली कढ़ाई’, जानिए कहां होगी स्ट्रीम

ओटीटी पर दस्तक दे रही है धनुष की इमोशनल ड्रामा फिल्म ‘इडली कढ़ाई’, जानिए कहां होगी स्ट्रीम

अभिनेता और निर्देशक धनुष की फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दर्शकों और समीक्षकों से फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन अब जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए, उनके लिए खुशखबरी है — यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है।

29 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘इडली कढ़ाई’

नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो शेयर कर बताया कि ‘इडली कढ़ाई’ 29 अक्तूबर से तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में स्ट्रीम की जाएगी। कैप्शन में लिखा गया — “इडली कढ़ाई के साथ एक स्वादिष्ट सिनेमाई नाश्ते के लिए तैयार हो जाइए।”

कहानी में इमोशन और स्वाद का तड़का

धनुष द्वारा निर्मित, निर्देशित और अभिनीत यह फिल्म एक आम आदमी की प्रेरक कहानी पर आधारित है। कहानी मुरुगन नामक युवक की है, जिसके पिता पारंपरिक इडली का ठेला चलाते हैं। मुरुगन अपने पिता के काम से अलग राह चुनकर अपना व्यवसाय शुरू करता है, लेकिन हालात ऐसे बनते हैं कि उसे अपने पिता के संघर्ष से जुड़ी जड़ों की ओर लौटना पड़ता है।

फिल्म में नित्या मेनन, अरुण विजय और शालिनी पांडे अहम भूमिकाओं में हैं। भावनाओं, पारिवारिक मूल्यों और संघर्ष की इस कहानी ने दर्शकों को अपनी सादगी और संदेश से जोड़ा।

थिएटर के बाद अब घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का स्वाद

1 अक्तूबर को थिएटर में रिलीज होने के बाद अब ‘इडली कढ़ाई’ ओटीटी पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी। दर्शक अब इसे अपने घर के आरामदायक माहौल में सभी भाषाओं में देख सकेंगे।

(साभार)

Back To Top