Headline
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज

15 सितंबर से फिर शुरू होंगी जौलीग्रांट से दो धाम की हेलिकॉप्टर सेवाएं, रुद्राक्ष एविएशन करेगा संचालन

15 सितंबर से फिर शुरू होंगी जौलीग्रांट से दो धाम की हेलिकॉप्टर सेवाएं, रुद्राक्ष एविएशन करेगा संचालन

देहरादून: मानसून सीजन की समाप्ति के साथ ही जौलीग्रांट स्थित SDRF मुख्यालय के पास हेलिपैड से दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं एक बार फिर शुरू होने जा रही हैं। 15 सितंबर से रुद्राक्ष एविएशन कंपनी द्वारा MI-17 हेलिकॉप्टर से नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी।

इस यात्रा सीजन में यह सेवाएं पहले 3 मई से 17 जून तक संचालित की गई थीं। लेकिन 18 जून से भारी बारिश के चलते उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। अब मौसम में सुधार को देखते हुए एक बार फिर उड़ानें शुरू की जा रही हैं।

कंपनी के ऑपरेशन मैनेजर राज शाह के अनुसार, प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिनमें हर उड़ान में 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से केदारनाथ और बद्रीनाथ जैसे दो धामों के लिए रवाना होंगे।

इस बार दीपावली का पर्व पहले आ रहा है, जिसके चलते धामों के कपाट भी समय से पहले बंद हो जाएंगे। इसी कारण से हेलिकॉप्टर सेवाएं 18 अक्टूबर तक ही संचालित की जाएंगी।

किराया और बुकिंग की जानकारी:

रुद्राक्ष एविएशन द्वारा यात्रियों के लिए किराया इस प्रकार निर्धारित किया गया है:

  • एक दिन में वापसी: ₹1,25,000 प्रति श्रद्धालु

  • रात्रि विश्राम सहित: ₹1,35,000 प्रति श्रद्धालु

कंपनी ने किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, और बुकिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकती है।

राज शाह ने बताया कि दो धाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला है, इसी कारण रुद्राक्ष एविएशन लगातार तीसरे वर्ष यह सेवा प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top