Headline
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

क्या आपके बाल भी हो रहे हैं धूप और गर्मी की वजह से डैमेज, तो इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से करें बालों को प्रोटेक्ट 

क्या आपके बाल भी हो रहे हैं धूप और गर्मी की वजह से डैमेज, तो इन घरेलू चीजों के इस्तेमाल से करें बालों को प्रोटेक्ट 

भीषण धूप का प्रभाव न सिर्फ सेहत बल्कि बालों और त्वचा पर भी पड़ने लगा है। जहां एक ओर धूप और गर्मी की वजह से लोग डिहाइड्रेट हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोगों की त्वचा और बाल काफी ज्यादा डैमेज होने लगे हैं। चेहरे को धूप से बचाने के लिए तो लोग सनस्क्रीन लगा लेते हैं, लेकिन बालों का क्या ?

धूप में सिर खुला होने की वजह से बाल सबसे ज्यादा डैमेज होते हैं। इसलिए उनका ध्यान रखना भी उतना जरूरी हो जाता है, जितना कि चेहरे का। यदि आपके बाल भी धूप से डैमेज हो रहे हैं, तो आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके अपने बालों के लिए कवच तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

एलोवेरा जेल

हर घर में एलोवेरा का पौधा तो लगा ही होता है। ऐसे में आप जब भी बाल धोने का प्लान करें कि तो पहले अपने बालों में एलोवेरा जेल लगा लें। इसको लगाने से आपके बालों को पोषण मिलेगा। इसे लगाने के लिए हाथों में एलोवेरा जेल लें और फिर उसे बालों के सिरे से लेकर छोर तक पर लगाएं। आधे घंटे के बाद अपने बालों को धो लें और फिर इसका असर देखें।

नारियल का तेल

गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से बालों की नमी खोने लगती है। ऐसे में आप नारियल के तेल का इस्तेमाल बालों में करके बालों को पोषण दे सकते हैं। इसके लिए बाल धोने से एख घंटे पहले गुनगुने नारियल के तेल से बालों की मालिश करें। तीन से चार बार बालों की मालिश करके आप इसका असर देख सकते हैं।

अंडा

अंडा बालों को न सिर्फ पोषण देने का काम करता है, बल्कि साथ ही इसके इस्तेमाल से आपके बालों में शाइन भी आएगी। इस मास्क को बनाने के लिए एक अंडा और 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाएं। एक घंटे इस मास्क को ऐसे ही लगाने के बाद अपने बालों को धो लें। आप हफ्ते में दो बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दही और शहद का हेयर मास्क

दही और शहद दोनों ही ऐसी चीजें हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बालों की चमक बरकरार रहेगी। इसके इस्तेमाल के लिए दो चम्मच दही लेकर उसमें शहद मिक्स करें। अब इस मास्क को बालों के छोर से लेकर जड़ों तक में लगाएं। आधे घंटे तक बालों को ऐसे ही रहने दें और फिर इसका असर देखें।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top