Headline
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, चार बच्चों की मौत

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, चार बच्चों की मौत

प्रार्थना सभा के दौरान हुआ हादसा, 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

झालावाड़, राजस्थान। शुक्रवार सुबह राजस्थान के झालावाड़ जिले के पीपलोदी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में दर्दनाक हादसा हो गया। प्रार्थना सभा के दौरान अचानक स्कूल की छत गिर गई, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक बच्चों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी एकजुट होकर मलबा हटाने में प्रशासन की मदद की। गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा झालावाड़ के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में स्थित सरकारी स्कूल में हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कूल की इमारत काफी समय से जर्जर अवस्था में थी और हाल ही में क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के चलते छत के गिरने की आशंका पहले से बनी हुई थी। हादसे के वक्त कक्षा 7वीं के छात्र अपनी कक्षा में मौजूद थे।

राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर दुख जताते हुए ट्वीट किया, “झालावाड़ के मनोहरथाना में एक सरकारी स्कूल की इमारत गिरने की खबर आ रही है, जिसमें कई बच्चे और शिक्षक हताहत हुए हैं। मैं ईश्वर से कम से कम जनहानि और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top