Headline
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पैठाणी में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

श्रीनगर। उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज श्रीनगर विधानसभा के अंतर्गत पैठाणी के पडा  तोक में करोड़ों की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।  उन्होंने एक करोड़ की लागत से निर्मित  सहकारिता की शीर्ष संस्था उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ( UCF) द्वारा निर्मित गोदाम का लोकार्पण और करोड़ों की पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पूरे देश भर में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स मिशन चल रहा है। जिसमें हम मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए किसानों को अच्छी उपज के लिए प्रेरित कर रहे हैं और किसानों को घर बैठे ही उपज का अच्छा मूल्य दिया जा रहा है। कार्यक्रम में मंत्री ने जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत 70 लाख की लागत से पल्ली गांव पेयजल योजना फेज-2, 63.40 लाख की लागत से सिरतोली पेयजल योजना, 35.70  लाख की लागत से दरमोली पेयजल योजना, 11 लाख की लागत से डोबरा पेयजल योजना, 45.09 लाख की लागत से बड़ेथ पेयजल योजना, 37.5 लाख की लागत से  कुटकंडे पेयजल योजना व 19.57 की लागत से बनास पेयजल योजना का शिलान्यास तथा 10 – 10 लाख की लागत से  पल्ली ओर  कुटकंडे पंचायत भवन का  शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ रविन्द्री मंद्रवाल कहा कि संघ द्वारा उत्तराखंड राज्य में समितियां के माध्यम से सीधा किसानों से मिलेट्स की खरीद की जा रही है, जिसमें 38 रुपए की दर पर मंडुवा ओर झंगोरा खरीदा जा रहा है दूरस्थ क्षेत्र में संघ द्वारा निर्मित गोदाम का उद्देश्य यही है कि अब किसान अपनी फसली उपज को और भी आसानी से विक्रय कर पाएंगे जिससे  सहकारिता क्रांति को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ मातवर सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा निर्मित गोदाम के माध्यम से किसान अब सिर्फ मिलेटस ही नहीं अपनी सभी फसली उपज को उचित दामों में विक्रय कर पाएंगे, जिससे भविष्य में किसानों की आय में कई गुना का इजाफा होगा ओर सहकारिता क्रांति को बल मिलेगा। इस दौरान उन्होंने मंत्री का आभार प्रकट भी किया। इस अवसर पर हिवालिधार ओर बनास स्कूल के  छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक कोटद्वार के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष  पैठाणी  विनोद रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत व गणेश राठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पैठाणी डॉ. मनवर रावत, वीरेंद्र रावत, दीवान राठी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top