Headline
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ

दुनिया के सभी देशों की माइनॉरिटी को पारसी समुदाय से सीखना चाहिए- अमित शाह

दुनिया के सभी देशों की माइनॉरिटी को पारसी समुदाय से सीखना चाहिए- अमित शाह

मुंबई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में एशिया के सबसे पुराने समाचार पत्र मुंबई समाचार की डॉक्यूमेंट्री ‘200 नॉट आउट’ का विमोचन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने मुंबई समाचार की तारीफ करते हुए कहा कि एक स्थानीय अखबार को दो शताब्दियों तक चलाना बहुत कठिन होता है। उन्होंने कहा कि मुंबई समाचार ने पत्रकारिता में विश्वसनीयता की मिसाल कायम की है।

पारसी समुदाय का उल्लेख करते हुए शाह ने कहा, “दुनिया के सभी देशों की माइनॉरिटी को पारसी समुदाय से सीखना चाहिए।” उन्होंने पारसी समुदाय को माइनॉरिटी में भी सबसे छोटी माइनॉरिटी बताते हुए कहा कि वे हमेशा अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहे हैं और बिना किसी मांग के हर क्षेत्र में योगदान दिया है। उन्होंने कानून, उद्योग, फिनटेक, और आईटी क्षेत्र में पारसी समुदाय के योगदान की सराहना की।

अमित शाह ने भारतीय भाषाओं और संस्कृति के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति के तहत प्राथमिक शिक्षा को मातृभाषा में अनिवार्य किया गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे घर में अपनी भाषा का प्रयोग करें ताकि अगली पीढ़ी इसे सीख सके और आगे बढ़ा सके।

इस अवसर पर मुंबई समाचार की ऐतिहासिक भूमिका की भी चर्चा की गई, जिसमें अखबार ने 1857 की क्रांति से लेकर आज़ादी के 75 साल तक की महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर किया है।  शाह ने अखबार की सराहना करते हुए कहा कि इतने लंबे समय तक बिना मुनाफे की चिंता किए अखबार ने पत्रकारिता के धर्म को निभाया है।

कार्यक्रम में शाह ने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्तर पर बढ़ती प्रतिष्ठा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

अमित शाह ने इस कार्यक्रम को एक महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री भारत की सांस्कृतिक और भाषाई धरोहर को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है, जिसे देशभर में हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top