Headline
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों को दिए स्पष्ट निर्देश, कहा परियोजनाओं को समय पर करें पूरा 

नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों को दिए स्पष्ट निर्देश, कहा परियोजनाओं को समय पर करें पूरा 

यह नेता हो सकते हैं मंत्रिपरिषद में शामिल

नई दिल्ली। मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तीसरी बार मोदी के शपथ ग्रहण का साक्षी होगा। इसके साथ ही मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इस समारोह के लिए विदेशी नेता भी दिल्ली आ चुके हैं। वहीं, नरेंद्र मोदी के घर पर एनडीए नेताओं की एक बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने संभावित मंत्रियों को मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करें।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज चाय पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हुए नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे शासन पर ध्यान दें और 100 दिन के रोडमैप को जमीन पर उतारें। उन्होंने कहा कि सभी लोग परियोजनाओं को समय पर पूरा करें। बता दें, कैबिनेट गठन से पहले पीएम मोदी हर बार चाय पर भाजपा नेताओं से मुलाकात करते हैं। साल 2014 में भी ऐसी ही बैठक आयोजित हुई थी। अब नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों से कहा कि आप सभी सरकार पर ध्यान दें और सुनिश्चित करें कि परियोजनाएं समय पर पूरी हों।
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मनोहर लाल, शिवराज सिंह चौहान, बंदी संजय कुमार और रवनीत सिंह बिट्टू सहित कई नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है। अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, निर्मला सीतारमण और मनसुख मंडाविया जैसे वरिष्ठ नेताओं के भी अपने पदों पर बने रहने की संभावना है।

शिवसेना के प्रतापराव जाधव, भाजपा के सी आर पाटिल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, भागीरथ चौधरी और हर्ष मल्होत्रा को भी शामिल किया जा सकता है। इनके अलावा, भाजपा के जितिन प्रसाद और रक्षा खडसे के भी नई सरकार में शामिल होने की उम्मीद है। निर्मला सीतारमण, सर्बानंद सोनोवाल और किरण रिजिजू भी शपथ लेंगे। वहीं, चिराग पासवान, एचडी कुमारस्वामी, अनुप्रिया पटेल, जयंत चौधरी और जीतन राम मांझी जैसे सहयोगियों को मंत्री पद मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top