Headline
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी हमले की जांच में जुटी एनआईए, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आपबीती

जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकी हमले की जांच में जुटी एनआईए, प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर की रियासी पहाड़ी पर शिवखोड़ी गुफा के दर्शन करके लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर रविवार (9 जून) की शाम को आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस हमले में मरने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर अब 10 हो गई है. वहीं इस हमले में घायल हुए 33 श्रद्धालुओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है. हमले के वक्त कुल 50 श्रद्धालु बस में सवार थे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित कई बड़े नेताओं ने इस आतंकी हमले की आलोचना की है और श्रद्धालुओं की मौत को लेकर दुख जताया है. जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इस आतंकी हमले की जांच अब NIA को सौंप दी गई है. इसके अलावा आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है.

एनआईए के अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच में जुट गए हैं. वहीं आंतकियों की तलाश में सेना जंगलों को खंगाल रही है. सूत्रों के मुताबिक बस पर हमले करने के बाद सभी आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे गए हैं. वहीं ये आतंकी पिछले महीने में राजौरी और पुंछ में कई हमले कर चुके हैं. माना जा रहा है इन आतंकवादियों की संख्या 2-3 हो सकती है.

शिवखोड़ी से माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी बस
जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक रविवार की शाम करीब 6 बज बजे आतंकवादियों ने रियासी जिले के पौनी इलाके में तीर्थयात्रियों से भरी इस बस को निशाना बनाया. हमले में ड्राइवर को गोली लग गई जिसके बाद बस खाई में जा गिरी. ये बस शिवखोड़ी से कटरा माता वैष्णो देवी मंदिर की और जा रही थी.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई आपबीती
बस में सवार पीड़ित प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस शाम 5.30 बजे निकली और अचानक गोलीबारी होने लगी. इसके आगे उन्होंने बताया कि मैंने एक आतंकवादी को बस पर गोलीबारी करते देखा. बस के खाई में गिरने के बाद भी एक आतंकवादी लगातार 20 मिनट तक एक आतंकी बस पर गोली बरसाता रहा. दूसरे पीड़ित उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार ने बताया कि मैं बस चालक के बगल में बैठा हुआ था और एक गाड़ी घने जंगलों से नीचे की ओर आ रही थी. इसके बाद सिर को काले कपड़े से ढके एक व्यक्ति ने बस के सामने आकर अंधाधुंध गोलीबारी करने शुरू कर दी. जिसके बाद ड्राइवर घायल हो गया और बस खाई में जा गिरी. इसके बाद भी आतंकवादी लगातार बस पर गोलियां चलाते रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की हमले की निंदा
इस आतंकी हमले पर दुख जताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही सब पर हुए आतंकवादी हमले से मैं व्यथित हूं. ये कायरतापूर्ण अपराध है और इसकी कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए. राष्ट्र पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हैं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top