Headline
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

त्योहारी सीजन में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, बिहार के 13 स्टेशनों पर लगेंगी ATVM मशीनें

त्योहारी सीजन में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, बिहार के 13 स्टेशनों पर लगेंगी ATVM मशीनें

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में रेलवे ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसी बीच, समस्तीपुर रेलवे मंडल ने टिकट काउंटर पर भीड़ को कम करने के उद्देश्य से बिहार के 13 अतिरिक्त स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनें (ATVM) लगाने का निर्णय लिया है। इन मशीनों से यात्री खुद टिकट निकाल सकेंगे और लंबी कतारों से बच सकेंगे। यात्री UPI के माध्यम से भुगतान भी कर सकेंगे, जिससे टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और भी सरल हो जाएगी।

इन स्टेशनों पर लगाई जाएंगी ATVM मशीनें
DRM विनय श्रीवास्तव के अनुसार, लहेरियासराय, सकरी, पूर्णिया कोर्ट, दौरम मधेपुरा, रुसेराघाट, हसनपुररोड, सलौना, बगहा, हरिनगर, जनकपुररोड और झंझारपुर जैसे स्टेशनों पर ATVM लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन स्टेशनों पर मशीनें स्थापित कर दी जाएंगी। फिलहाल मंडल में 12 स्टेशनों पर 35 ATVM पहले से काम कर रही हैं, जिनका यात्री सफलतापूर्वक उपयोग कर रहे हैं।

यात्रियों को मिलेगी कतार से राहत
DRM श्रीवास्तव ने बताया कि इन मशीनों के माध्यम से यात्रियों को टिकट काउंटर पर कतार में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री खुद ही ATVM की टच स्क्रीन का उपयोग करके अपना टिकट काट सकते हैं। हर स्टेशन पर 9 सहायक भी रखे गए हैं, ताकि किसी यात्री को ATVM का उपयोग करने में कोई परेशानी हो तो वे सहायता कर सकें।

UPI से करें भुगतान
DRM श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री टच स्क्रीन का उपयोग करके गंतव्य चुन सकते हैं और मेल या एक्सप्रेस ट्रेन का विकल्प भी चुन सकते हैं। टिकट शुल्क का भुगतान अब UPI के माध्यम से भी किया जा सकता है, जिसके बाद टिकट तत्काल हाथ में आ जाता है। फिलहाल अग्रिम टिकट बुकिंग की सुविधा ATVM पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन आगे इस पर भी विचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top