Headline
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

चयनित यू पी एस सी प्रतिभागी अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम (उत्तराखण्ड) में सोमेश सोनी सम्मानित

चयनित यू पी एस सी प्रतिभागी अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम (उत्तराखण्ड) में सोमेश सोनी सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून में सर्वे र्चौक ई सी रोड़ स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखड से यू. पी. एस. सी. सेवाओं में चयनित प्रतिभागी अभिनन्दन समारोह कार्यक्रम का आयोजन ’संकल्प’ संस्था के तत्वाधान में किया गया। मुख्य अतिथि सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री (वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री) के साथ उपस्थित लोगों  ने 2025 U.P.S.C. में उत्तराखण्ड के चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया। देहरादून में मोहिनी रोड के वर्तमान निवासी सोमेश सोनी को I.F.S. में 68 वीं रैंक के साथ चयनित होने पर सॉल एवं मोमेन्टों देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने के समय सोमेश सोनी के साथ उनकी माता अनीता सोनी, पिता  सोहनलाल सोनी, परिवारजन अजय कुमार दनोसी, लक्ष्मी दनोसी कौण्डल एवं  गोविन्द सिह कौण्डल भी उपस्थित रहे। सम्मान पाकर भी सोमेश एवं परिजन अत्यन्त उत्साहित हैं , उन्होंने संकल्प सहित सभी का हार्दिक आभार दिया।

मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल, विकास खंड ख्रिसू के भंडाई गांव निवासी सोमेश सोनी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय वन सेवा में 68वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमेश ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा डालनवाला के दून इंटरनेशनल स्कूल से उत्तीर्ण कर आईआईटी बीएचयू में सिविल इंजीनियरिंग से बी. टेक किया। उसके बाद भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (आई.ई.एस) की परीक्षा में चयनित हुए एवं वर्तमान में बीआरओ में बतौर असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सेवारत है। सोमेश के पिता सोहन लाल उत्तराखण्ड वन विभाग से डीएफओ के पद से रिटायर हुए है। इनकी मां अनीता सोनी साहित्यकार व समाज सेविका है। इनकी अब तक तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। सोमेश के नाना बीएल दनोसी उत्तराखंड के  साहित्यकार है जिनकी वर्तमान तक 17 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। साहित्य के क्षेत्र में कार्य करने पर उन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। सोमेश अपने पिता के पद चिन्हों पर चलते हुए वन विभाग की  सेवा आई.एफ.एस.में चयनित हुए है। सोमेश के द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, वरिष्ठजनों एवं अध्यापकों को दिया गया है।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार  सुबोध उनियाल, मुख्य वक्ता डा. सैलेन्द्र सिंह , दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डी.एस. मान, विधायक राजपुर खजान दास, संकल्प के अजय सिरोही, रवीन्द्र सिंह तोगड, नेता अनिल गोयल, सुलेखा डंगवाल कुलपति दून विश्व‌विद्यालय, आसुतोष सयाना, वन विभाग के पराग धकाते , सोहन लाल सोनी, अनिता सोनी, अजय कुमार दनोसी, डा. गोविन्द सिंह कौंडल, लक्ष्मी दनोसी कौंडल, सिविल सर्विसेज में चयनित प्रतिभागी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top