Headline
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

1 लाख रुपए में बिक रहा है ये चप्पल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

1 लाख रुपए में बिक रहा है ये चप्पल, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चप्पल दिख रहा है, जिसकी कीमत 4,500 रियाल यानी (करीब 1 लाख रुपये) है। वीडियो को सऊदी अरब के कुवैत का बताया जा रहा है। कुवैत के एक स्टोर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ “ट्रेंडी सैंडल” का वीडियो शेयर किया है, जिन्हें वे 4,500 रियाल (करीब 1 लाख रुपये) में बेच रहे हैं। जैसे ही यह वीडियो भारत के लोगों के पास पहुंचा, सोशल मीडिया पर यह वायरल हो गया।

अब आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में लोगों ने ऐसा क्या देख लिया जिसे भारत में खूब शेयर किया जा रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर कुवैत के स्टोर द्वारा शेयर किए गए “ट्रेंडी सैंडल” बिल्कुल वैसे ही दिख रहे हैं, जैसे देश के ज़्यादातर लोग रोजाना अपने घर में टॉयलेट जाने के वक्त इस्तेमाल करते हैं। फिर क्या था लोगों ने शुरू कर दिया कमेंट करना। अधिकतर लोगों का यहीं कहना था कि वे शौचालय में भी यही चप्पल पहनते हैं। कुछ अन्य लोगों ने कहा कि, “हम अपनी पूरी जिंदगी अपने टॉयलेट में 4500 रियाल यानी 1 लाख की चप्पल का इस्तेमाल करते रहे हैं।” कई और लोग थे जिन्होंने कहा कि, “भारत में हम इन्हें बाथरूम में पहनते हैं और हम इन्हें 60 रुपये में खरीदते हैं।” एक यूजर ने यह भी कहा कि, “यह भारतीय माताओं का अपने बच्चों को अनुशासित करने का पसंदीदा हथियार है।” एक अन्य यूजर ने लिखा- “यह वास्तव में सबसे अच्छा मदर्स डे गिफ्ट है। सभी माताओं के लिए सबसे अच्छा हथियार। मेरी माँ की चप्पलें मेरे लिए सबसे अच्छी थीं।”

एक नंबर बिजनेस आइडिया
वीडियो को देखने के बाद तो कई लोगों के मन में सऊदी अरब जाकर चप्पल बेचने का ख्याल आ गया। लोगों ने कहा कि, “भारतीयों को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए और यहाँ 100 रुपये में चप्पल खरीदकर वहाँ 4500 रियाल (1 लाख रुपये) में बेचना चाहिए, निवेश पर रिटर्न 1000 गुना है।” वीडियो को मूल रूप से कुवैत इनसाइड द्वारा शेयर किया गया था। कुवैत इनसाइड एक इंस्टाग्राम पेज है जो मध्य-पूर्वी देश और उसके आस-पास के देशों से जुड़े ट्रेंडिंग अपडेट्स शेयर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top