शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, अभियुक्त गिरफ्तार

देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी की बात करने पर गाली-गलौच कर धमकी देने के आरोप में पटेलनगर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पटेलनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली पटेलनगर में लिखित शिकायत देकर बताया कि रोहित छाबड़ा नाम के व्यक्ति ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो अभियुक्त ने उसके साथ गाली-गलौच की और धमकी दी।

युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 897/2026, धारा 351(2), 352 एवं 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 29 नवंबर 2026 को आरोपी रोहित छाबड़ा (40 वर्ष), निवासी बालाजी अपार्टमेंट, बसुंधरा एनक्लेव, देहराखास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

म०उ०नि० शिखा तेग्रवाल

कांस्टेबल अनोज राणा

Back To Top