Headline
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज
घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज

लोकल उत्पादों से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था और बढ़ेगा रोजगार- सीएम धामी

लोकल उत्पादों से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था और बढ़ेगा रोजगार- सीएम धामी

सीएम धामी ने किया ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पलटन बाजार में आयोजित ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को आगे बढ़ाओ’ अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा—
“स्वदेशी अपनाना सिर्फ आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है। जब हम अपने देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।”

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानों पर स्वदेशी नाम-पटिकाएं अवश्य लगाएं। मुख्यमंत्री ने खुद भी बाजार में दुकानों पर ‘स्वदेशी अपनाओ, राष्ट्र को मजबूत बनाओ’ के स्टीकर लगाए और लोगों से त्योहारों व दैनिक उपयोग में स्वदेशी विकल्प अपनाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में व्यापारी, सामाजिक संगठन, युवा और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने “स्वदेशी अपनाओ – देश बचाओ” के नारों के साथ अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, व्यापारी संघों के पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top