Headline
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद

मायावती का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस की आरक्षण नीति को बताया दोगला

मायावती का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस की आरक्षण नीति को बताया दोगला

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आरक्षण के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। मायावती ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण नीति को “दोगली और छल कपट की” करार दिया।

मायावती ने कहा कांग्रेस की आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस और राहुल गांधी की एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं है, बल्कि यह छल कपट से भरी हुई है। देश में वोट पाने के लिए आरक्षण का समर्थन करने और इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की बात करने वाली कांग्रेस, विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करती है।”

जातीय जनगणना पर उठाए सवाल
मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने ओबीसी आरक्षण लागू करने वाली मंडल कमीशन रिपोर्ट पर सही से काम नहीं किया। इसके अलावा, बीएसपी के संघर्ष के बाद एससी/एसटी के पदोन्नति में आरक्षण के लिए संसद में लाए गए संविधान संशोधन बिल को भी कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जातीय जनगणना नहीं कराई और अब विपक्ष में आकर इसके लिए आवाज उठा रही है, जिसे उन्होंने “ढोंग” करार दिया।

जातिवाद का आरोप
मायावती ने कांग्रेस पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने बुरे दिनों में दलित नेताओं को मुख्यमंत्री या प्रमुख पदों पर रखती है, लेकिन जब अच्छे दिन आते हैं, तो उन पदों पर जातिवादी लोगों को ही बैठाया जाता है। उन्होंने हरियाणा की हालिया स्थिति का उदाहरण देते हुए इसे कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top