Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

फिर दिखी पीएम मोदी और सीएम धामी की जुगलबंदी

फिर दिखी पीएम मोदी और सीएम धामी की जुगलबंदी

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड और यहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विशेष लगाव किसी से छिपा नहीं है। अक्सर जब दोनों मिलते हैं तो उनकी जुगलबंदी के खूब चर्चे होते हैं। आज भी रुद्रपुर की रैली के दौरान पीएम मोदी, सीएम धामी के साथ गुफ्तगू में मशगूल नजर आए। बात माना गांव में संबोधन की हो या दिल्ली में हुई भेंटवार्ताओं की। पीएम मोदी और सीएम धामी जब-जब मिलते हैं तब-तब दोनों की जुगलबंदी खूब दिखती है। माणा गांव में जब सीएम धामी ने माणा को अंतिम के बजाए पहला गांव कहा तो पीएम ने उनकी बात पर न केवल मंच से मुहर लगाई बल्कि इसके बाद से माणा गांव को पूरी दुनिया में अब देश के प्रथम गांव के तौर पर जाना जाने लगा है।

यही नहीं सीएम धामी जब भी राज्य के विषयों पर पीएम मोदी से मुलाकात को जाते हैं तो न केवल लंबे समय तक उनके साथ चर्चा करते हैं बल्कि राज्य हित में उन तमाम योजनाओं को भी स्वीकृति मिलती है जो सालों से अटकी रही या राज्य के लिए बहुत जरूरी है। मसलन, देहरादून का सॉंग व कुमाऊँ में जमरानी बांध दो ऐसे मुद्दे रहे जिन पर मुहर पीएम मोदी की हामी के बाद ही लगी।

रुद्रपुर में जिस तरह की जुगलबंदी आज दिखी कुछ वही ट्यूनिंग तब भी दिखी थी जब पीएम आदि कैलाश आये। यहां आने के बाद आदि कैलाश वर्ल्ड वाइड फेमस हो गया और आज इन क्षेत्रों के लिए सीएम धामी की दूरदर्शी सोच के साथ उड़ान योजना के तहत पर्यटकों के लिए हेली सेवाएं भी प्रारंभ हो गयी हैं। आज रुद्रपुर की रैली में भी दोनों काफी देर तक चर्चा करते दिखे, जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top