Headline
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
रातीघाट के पास रामगढ़ नदी में डूबे युवक का शव बरामद, SDRF का सर्च अभियान सफल
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
सर्किट हाउस काठगोदाम में शहरी विकास कार्यों की समीक्षा, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
CIMS कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान का आगाज़, राष्ट्रीय अभियान से जुड़ना उत्तराखंड के लिए गौरव: एडवोकेट ललित मोहन जोशी
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
हल्द्वानी में आयुक्त दीपक रावत की जनसुनवाई, मौके पर सुलझाए कई मामले; महिला को दिलाए 9.5 लाख रुपये
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में 931 मरीजों ने उठाया लाभ, 258 जांचें और 146 रेडियोलॉजी टेस्ट हुए
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा गाली देने वाले युवाओं को “गुमराह बच्चे” बताते हुए माफ करने की घोषणा एक अभिभावक रूपी कदम जिसकी खुलकर प्रशंसा की जाए:डा.नरेश बंसल
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश
पर्यटन विकास को नई रफ्तार देगा चमोली, डीएम गौरव कुमार ने दिए अहम निर्देश

टमाटर के आगे फेल हो जाएंगे सारे महंगे फेस प्रोडक्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

टमाटर के आगे फेल हो जाएंगे सारे महंगे फेस प्रोडक्ट, ऐसे करें इस्तेमाल

चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी कुछ लोगों को चेहरे पर कोई असर नहीं दिखाई देता है. अगर आप भी अपने चेहरे को लेकर काफी परेशान रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे, जिसका चेहरे पर इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग, बेदाग और खूबसूरत बना सकते हैं. आइए जानते हैं उस सब्जी के बारे में।

त्वचा के लिए टमाटर
टमाटर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. यही नहीं टमाटर का इस्तेमाल अगर त्वचा के लिए किया जाए, तो यह किसी नेचुरल खजाने से काम नहीं है. टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा को एक नहीं अनेक फायदे पहुंचाते हैं. आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का सही तरीका।

टमाटर और शहद का फेस पैक
टमाटर का इस्तेमाल चेहरे पर करने के लिए आप टमाटर को कद्दूकस कर उसमें शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे पिंपल्स जैसी परेशानियां दूर होगी, क्योंकि शहद में कई गुण मौजूद होते हैं, जो कील, मुंहासे को दूर करने में मदद करते हैं।

टमाटर और दही का फेस पैक
आप टमाटर और दही का फेस पैक भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक कटोरी में टमाटर का रस निकले, फिर एक बड़ा चम्मच उसमें दही मिला दे. इस मिश्रण को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इससे ओपन पोर्स की समस्या खत्म होगी।

टमाटर और बेसन का स्क्रब
आप टमाटर और बेसन का स्क्रब भी तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच टमाटर का रस उसमें एक छोटा चम्मच बेसन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक अपने चेहरे पर मसाज करें, फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इससे डेड स्किन सेल्स हटाने में मदद मिलती है।

टमाटर का रस
अब टमाटर के रस का टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको टमाटर के रस को एक स्प्रे बोतल में भरना होगा, फिर इसे अपने चेहरे पर स्प्रे कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दे. इसके बाद आप ठंडे पानी से अपना चेहरा धो लें. इससे चेहरा ग्लो करने लगेगा।

पैच टेस्ट जरूर करें
ध्यान रहे इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. क्योंकि कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है. अगर ऐसा होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें. इसके अलावा टमाटर का रस चेहरे पर लगाते समय आंखों से बचाते हुए इसका इस्तेमाल करें, नहीं तो आंख संबंधित समस्याएं हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top