Headline
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
शीशमबाड़ा प्लांट की समस्याओं पर नगर आयुक्त सख्त, कूड़ा निस्तारण और प्लांट स्थानांतरण में तेजी के निर्देश
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
चार दिन बाद सरयू नदी से मिला 8 वर्षीय बालक का शव, एसडीआरएफ ने किया बरामद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत का कलक्ट्रेट नैनीताल का वार्षिक निरीक्षण, दो माह में लंबित वाद निपटाने के निर्देश
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट

स्त्री 2 की सक्सेस के बीच राजकुमार राव की एक्शन फिल्म का ऐलान, पहला पोस्टर जारी

स्त्री 2 की सक्सेस के बीच राजकुमार राव की एक्शन फिल्म का ऐलान, पहला पोस्टर जारी

राजकुमार राव अपने नए प्रोजेक्ट में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. एक्टर ने अपने आगामी फिल्म का एलान किया है. इसके लिए राजकुमार ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया है. राजकुमार की आगामी फिल्म का टाइटल आज 31 अगस्त को होगी. फिल्म को कुमार तौरानी और जय शेवकरमानी निर्मित करेंगे।

स्त्री 2 में विक्की का किरदार निभाने वाले राजकुमार अब नए अवतार में नजर आने वाले हैं. शुक्रवार को राजकुमार ने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म का खुलासा किया है. विक्की ने अपने आगामी फिल्म का पोस्टर जारी कर कैप्शन में लिखा है, बनेगा क्या, बताएंगे 31 अगस्त होगी बड़ी घोषणा. बने रहें।
पोस्टर में राजकुमार की झलक पीछे से दिखाई गई है. ट्रकों की कतार को रोकते हुए वह एक पुलिस की जीप पर खड़े हाथ में गन लिए दिख रहे हैं. राजकुमार के इस धांसू पोस्टर पर लिखा है, पैदा नहीं हुए तो क्या, बन तो सकते हैं….

स्त्री 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद, राजकुमार राव कुमार तौरानी (टिप्स फिल्म्स) और जय शेवक्रमणी (नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स) द्वारा निर्मित फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे. फिल्म का टाइटल कल यानी 31 अगस्त 2024 को राजकुमार राव के जन्मदिन पर घोषित किया जाएगा।

राजकुमार राव आखिरी बार स्त्री 2 में लोगों को एंटरटेन करते नजर आएं. अमर कौशिक की निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के दिनेश विजान द्वारा निर्मित यह फिल्म 2018 की स्त्री का सीक्वल है. फिल्म में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका में हैं. यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी स्त्री 2 ने दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top