Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

119 प्राथमिक शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

119 प्राथमिक शिक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

बेसिक एजुकेशन में सुधार के लिये उठाया बड़ा कदम- शिक्षा मंत्री

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 119 प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों को पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में तैनाती दी गई है। इन शिक्षकों की तैनाती से प्रदेश भर के विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर होगी, साथ ही एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल बनेगा। जिससे स्थानीय स्तर पर बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा का लाभ मिलेगा।

यह बात प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज एस.सी.ई.आर.टी. सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समरोह में कही। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित नव नियुक्त अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डा. रावत ने कहा कि राज्य सरकार को अपने नौनिहालों की चिंता है। उन्हें अच्छी तालीम मिले इसके लिये सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी वर्ष प्राथमिक शिक्षकों के 2906 रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया था। जिस पर शीघ्रता से कार्यवाही की गई और अब तक तीन चरणों की काउंसलिंग के उपरांत 1840 शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई है।

जिसमें प्रथम चरण में 477, द्वितीय चरण में 899 तथा तृतीय चरण में 464 शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण की काउंसलिंग में चयनित शिक्षकों में से 119 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंप दिये गये हैं। जिसमें देहरादून जनपद के 07, हरिद्वार 8, टिहरी 26 तथा उत्तरकाशी के 78 शिक्षक शामिल हैं। अवशेष चयनित शिक्षकों को जनपद स्तर पर आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जायेंगे। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुये कहा कि सभी लोग डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त है और अब विद्यालयों में जाकर पूर्ण मनोयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें ताकि एनईपी-2020 की अवधारणा के अनुरूप बच्चों का समग्र विकास हो सके और उन्हें चरित्रवान, बुद्धिवान, बलवान और संस्कारवान भी बनाया जाय।

इस अवसर पर विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा आर.के. उनियाल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर ब्यास, समस्त अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं अन्य विभागीय अधिकारी व नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नव नियुक्त शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top