Headline
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई
धौरण रोड पर अवैध “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई

एशिया कप 2025- भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया

एशिया कप 2025- भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया

41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

नई दिल्ली। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले ने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज कर दीं। भारत और श्रीलंका का यह मैच 20-20 ओवरों के बाद टाई हो गया और नतीजा सुपरओवर में निकला, जहां अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के शॉट से भारत ने रोमांचक जीत दर्ज की। अब खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान पहली बार आमने-सामने होंगे।

मैच का रोमांच

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पांच विकेट पर 202 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 61, तिलक वर्मा ने नाबाद 49 और संजू सैमसन ने 39 रन की उपयोगी पारी खेली। यह स्कोर टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर भी रहा।

जवाब में श्रीलंका ने भी पांच विकेट पर 202 रन बनाकर मैच को सुपरओवर तक खींच दिया। पथुम निसंका (107 रन) और परेरा (58 रन) ने भारतीय गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे, लेकिन टीम केवल 2 रन ही बना सकी और मैच बराबरी पर छूटा।

सुपरओवर का ड्रामा

सुपरओवर में श्रीलंका ने मात्र 2 रन ही बनाए। अर्शदीप सिंह ने कुसल परेरा और दासुन शनाका को जल्दी निपटा दिया। भारत को जीत के लिए आसान सा 3 रन का लक्ष्य मिला और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर तीन रन पूरे कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

ऐतिहासिक फाइनल तय

इस जीत के साथ भारत एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया, जहां रविवार को उसका सामना पाकिस्तान से होगा। टूर्नामेंट के 41 साल के इतिहास में पहली बार भारत-पाकिस्तान की टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।

Back To Top