Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

भाजपा विधायक विनोद चमोली बोले– आंदोलनकारी छात्रों के साथ, लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं

भाजपा विधायक विनोद चमोली बोले– आंदोलनकारी छात्रों के साथ, लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं

सीबीआई जांच से भर्ती प्रक्रियाएं ठप होंगी, छात्रों का भविष्य दांव पर– चमोली

देहरादून।  भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कहा है कि सरकार युवाओं और छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन में मैं उनके साथ हूं लेकिन यदि इसमें अराजक तत्व घुस जाएं और जिस तरह आजादी को लेकर नारेबाजी हुई है तो वह चिन्ता की बात है। हमारी सरकार विघटनकारी तत्वों से सख्ती से निपटेगी। विधायक चमोली ने कहा कि नकल और भर्ती घोटालों की शुरुआत कांग्रेस कार्यकाल में पटवारी और दरोगा घोटाला के दौरान हुई। कांग्रेस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 2017 में भाजपा सरकार आने के बाद सरकार ने भर्ती मामलों को गंभीरता से लिया।

नकल के मामले में भाजपा सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए 120 आरोपी लोगों को जेल भेजने का काम किया। भाजपा सरकार ने सख्त नकल कानून बनाया है। इसके तहत दस करोड़ का अर्थदंड और आजीवन कारावास का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हाल के कथित पेपरलीक प्रकरण की जांच सही दिशा में चल रही है। इसकी जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के निर्देशन में चल रही है। एक माह की अवधि में जांच रिपोर्ट आ जाएगी। दोषियों के खिलाफ नये नकलरोधी कानून के तहत कार्रवाई होगी।
छात्रों और बेरोजगार युवाओं को इस विषय का ध्यान रखना होगा कि आंदोलन गलत दिशा में न जाएं। छात्र अपने भविष्य का भी ध्यान रखें।

सीबीआई जांच पर उन्होंने कहा कि छात्र महज एक पक्ष ही देख रहे हैं। यदि सीबीआई की जांच बिठा देते हैं तो तमाम नियुक्ति प्रक्रियाएं रुक जाएगी। भर्ती प्रक्रिया बाधित हो जाएंगी तो युवाओं और छात्रों का नुकसान हो जाएगा। हम सीबीआई जांच पर कोई आपत्ति पर नहीं है। लेकिन हमारी चिन्ता उन छात्रों की भविष्य की चिन्ता है कि पूरी प्रक्रिया बाधित हो जाएगी। ऐसे में कई अभ्यर्थी ओवरएज न हो जाएं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में राजनीतिक शक्तियां भी चाहती हैं कि यहां का माहौल बिगड़े। कांग्रेस भी लाभ उठाना चाह रही हो। हम सरकार में तो हैं तो हमें लोग अपने नजरिए से देख रहे होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग राष्ट्रीय सोच के साथ चलते हैं। नकारात्मक राजनीति करने वाले सजग हो जाएं तो उन्हें इसका खमियाजा उठाना चाहिए। दिशाहीन आंदोलन नहीं होना चाहिए।

Back To Top