Headline
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

भाजपा को झुग्गी वालों से प्यार नहीं, वो अमीरों की पार्टी है – अरविंद केजरीवाल

भाजपा को झुग्गी वालों से प्यार नहीं, वो अमीरों की पार्टी है – अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप 

भाजपा को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का वोट और चुनाव के बाद इनकी जमीन चाहिए – अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल ने शकूरबस्ती के झुग्गी-बस्ती इलाके में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘हमने देखा कि कैसे उनके (भाजपा) नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। वे 5-10 साल नहीं सोए लेकिन पिछले 1 महीने से उनके नेता झुग्गियों में सो रहे हैं। उन्हें झुग्गी वालों से प्यार नहीं है। यह अमीरों की पार्टी है। उन्हें झुग्गी वालों से क्या लेना-देना? वे झुग्गी वालों को कीड़े-मकोड़े समझते हैं। उन्हें चुनाव से पहले झुग्गी वालों के वोट चाहिए और चुनाव के बाद उन्हें झुग्गी वालों की जमीन चाहिए। उन्हें उनकी जमीन और वोट दोनों से प्यार है। कल अमित शाह ने दिल्ली के कई इलाकों से झुग्गी वालों को बुलाया था।

वहां उन्होंने मेरे लिए बहुत गंदी बातें कहीं। गृह मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों की मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन जिस तरह से उन्होंने मेरे खिलाफ शब्दों का चयन किया, उसे सुनकर कोई भी सभ्य व्यक्ति शर्मिंदा हो जाएगा। मुझे अमित शाह से कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें जो कहना है कहने दीजिए, मैं राजनीति में अपने सम्मान के लिए नहीं आया हूं। मैं राजनीति में लोगों और देश के सम्मान के लिए आया हूं।’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा वाले झुग्गीवालों को कीड़े-मकौड़े समझते हैं। दिल्ली चुनाव नजदीक आते ही ये झुग्गीवासियों के घर में सो रहे हैं। भाजपा को चुनाव से पहले झुग्गीवासियों का वोट और चुनाव के बाद इनकी जमीन चाहिए। अमित शाह झुग्गीवासियों को गुमराह कर रहे हैं।  भाजपा कहती है कि ‘जहाँ झुग्गी, वहाँ मकान’, लेकिन ये नहीं बता रहे कि जहां झुग्गी, वहां इनके दोस्त और बिल्डर्स के मकान। पूरी दुनिया जानती है कि इनका एक ही दोस्त है, अपने दोस्त को देने के लिए इनकी झुग्गीवालों की जमीन पर बुरी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top