Headline
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की 

देहरादून। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के बड़ोवाला में एक निजी वेडिंग प्वाइंट में भारतीय जनता पार्टी जिला देहरादून ग्रामीण द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राजनीतिक चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष में आयोजित विचार गोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजली दी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहा। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अखंड और एक भारत के लिए कश्मीर को देश की मुख्यधारा में लाना चाहते थे। उन्होंने एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का मत रखा था। वे महान विचारक दार्शनिक के साथ ही एक महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिन्हों पर चलते हुए केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक देश एक निशान एक विधान के सिद्धांत को साकार किया।

मंत्री ने सभी को संकल्प लेने का आव्हान करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद पीओके भी हमारा होगा। उन्होंने कहा भारत माता के लिए उनका संकल्प और विचार हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने कहा जनसंघ की स्थापना करने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जो पौधा लगाया था वो आज उन्ही के विचारों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। मंत्री ने सभी से श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को आत्मसात करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मंडल अध्यक्ष सहसपुर प्रमोद सिंह, संयोजक नीरज चौहान, महामंत्री धर्मपाल, मंजू नेगी, सुरेश उनियाल, प्रमोद रतूड़ी, दर्शन रावत, धीरज चौहान, विनोद कश्यप, ओमवीर राघव आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top