Headline
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
तकनीकी विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का घेराव कर सरकार को घेरा
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
एसजीआरआरयू में स्कूल आॅफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक

फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन की सरकार, ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के लगे नारे

फ्लोर टेस्ट में पास हुई चंपई सोरेन की सरकार, ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के लगे नारे

रांची। झारखंड में नवगठित चंपई सोरेन सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रमुख हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था और बाद में उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 31 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद, राज्य के परिवहन मंत्री और झामुमो नेता चंपई सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और 1 फरवरी को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया। सोरेन के समर्थकों ने विधानसभा से बाहर निकलते ही ‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’ के नारें लगाए।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और JMM के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद वापस ED कार्यालय लाया गया। झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा, “फ्लोर टेस्ट में वही हुआ जो हमने सोचा था। हम पहले दिन ही समर्थन पत्र लेकर राज्यपाल के पास पहुंचे थे। हमने उन्हें बताया था कि 43 ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं और हमारे पास 47 विधायक हैं. आज वही बहुमत साबित हुआ।

झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा, ‘यह लोकतंत्र की जीत है। सभी विधायक एकजुट थे और हेमंत सोरेन की चतुराई के कारण यह संभव हो गया। यहां असंभव संभव हो गया। जिन गैर-बीजेपी राज्यों को खतरा है वे सभी हेमंत सोरेन के नक्शेकदम पर चलने की कोशिश करेंगे। शिबू सोरेन के बेटे ने बहादुरी दिखाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top