सीएम ने गंगा का पवित्र जल कलशों में एकत्रित कर अयोध्या के लिये  किया रवाना

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर अयोध्या में श्रीराम के बालस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर हेतु हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूर्जा-अर्चना करने के पश्चात मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा को अयोध्या के लिये रवाना किया।  इस पावन अवसर पर पूरे हरकीपैड़ी क्षेत्र में हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गयी, जिससे पूरा हरकीपैड़ी क्षेत्र जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो रहा था।

श्रीराम विग्रह प्राण प्रतिष्ठा कलश यात्रा हेतु मां गंगा का पवित्र जल एकत्रीकरण का कार्यक्रम मां मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद तथा दैनिक जागरण समाचार पत्र के संयुक्त संयोजकत्व में किया गया।  इस अवसर पर मनसा देवी ट्रस्ट व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महन्त रविन्द्रपुरी, स्वामी ललितानन्द गिरि, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी प्रबोधानन्द, रविपुरी, विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, गढ़वाल मण्डलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, एसडीएम सदर अजय वीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवॉंठा,  गंगा सभा के महामंत्री  तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, उज्ज्वल पण्डित, सौरभ सिखोला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विकास तिवारी, लव शर्मा, आशू चौधरी, अनूप सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

One thought on “सीएम ने गंगा का पवित्र जल कलशों में एकत्रित कर अयोध्या के लिये किया रवाना”

  1. I have to tgank you forr the efforts yyou have put
    in writing this blog. I amm hoping to see the same high-grade content bby you
    in the future aas well. In truth, yolur creative writing abilities has encourage mme to
    geet myy very own website now ;)auroravpn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top