सीएम धामी ने उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना पर जताया दुख

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल क्षेत्र के धराली गांव में बादल फटने की घटना से हुए जन-धन के नुकसान की सूचना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए प्रभावितों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं । सेना, SDRF, NDRF, जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं तथा स्थिति की नियमित जानकारी ले रहे हैं ।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करते हुए प्रभावित परिवासी एम्रों  को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

One thought on “सीएम धामी ने उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की घटना पर जताया दुख”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top