Headline
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
भारतीय सेना ने कसौली से ‘सूर्य ग्रीन – हिमालयन ओडिसी’ ईवी अभियान को हरी झंडी दिखाई
भारतीय सेना ने कसौली से ‘सूर्य ग्रीन – हिमालयन ओडिसी’ ईवी अभियान को हरी झंडी दिखाई
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग चुनावी मैदान में उतरे- मुख्यमंत्री धामी

जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग चुनावी मैदान में उतरे- मुख्यमंत्री धामी

हुड्डा सरकार ने हरियाणा को कर्जदार और जनता को कंगाल बना दिया था-धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार

देहरादून/हरियाणा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुण्डरी, हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के पक्ष में आयोजित ’जनसभा’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वो भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा के पक्ष में जनता का वोट मांगने आए हैं। उन्होंने कहा सतपाल जाम्बा लंबे समय से इस क्षेत्र की सेवा करते आ रहे हैं। जनता उन्हें अवश्य अपना प्रेम देकर भारी मतों से विजय बनाएगी। उन्होंने जनता से आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक कमल के फूल के पक्ष में मतदान करने और करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा भाजपा पर गया हर एक वोट हरियाणा को समृद्धि, प्रगति और उन्नति की ओर ले जाएगा। केंद्रीय एवं राज्य सरकार मिलकर हरियाणा को डबल इंजन की रफ्तार से आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को वापस भारत लाया। उन्होंने कहा कैथल क्षेत्र में कैथल-राजस्थान परियोजना को मंजूरी, कैथल में सड़को का जाल बिछाया गया है। हरियाणा में रेलवे के बजट को 300 करोड़ से बढ़ाकर 3000 करोड रुपए तक बढ़ाया गया है। कई रेल लाइनो पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्य गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल में 950 करोड़ की लागत से भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जा चुका है। सरकार द्वारा हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में कृष्णा सर्किट हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा के पास हरियाणा के विकास को लेकर स्पष्ट विजन है। भाजपा सरकार में बीते 10 सालों में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग मैदान में उतर गए हैं। ये लोग सिर्फ जनता में झूठ और भ्रम पैदा करते हैं। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां घपलों और घोटालों में एक दूसरे में साझेदार है। कांग्रेस के शासन में हरियाणा की स्थिति दयनीय हो गई थी। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ठगने का काम किया। कांग्रेस के समय में हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग का खेल हुआ करता था। भाजपा ने हरियाणा में पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद करके पारदर्शिता को अपनाया है। कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने अपने आराम के लिए हरियाणा को कर्जदार और जनता को कंगाल बना दिया था।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा, भाजपा जिला मनीष, विनय रौहेला, प्रदीप राणा, कृष्णा शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top