Headline
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, द रूल का काउंट डाउन शुरू, नवंबर के दूसरे सप्ताह ट्रेलर होगा रिलीज

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, द रूल का काउंट डाउन शुरू, नवंबर के दूसरे सप्ताह ट्रेलर होगा रिलीज

सुकुमार द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2- द रूल भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस एक्शन फिल्म की शूटिंग जोरों पर चल रही है और मेकर्स 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं. मेकर्स ने हाल ही में मेकर्स ने 75 डेज टू पुष्पा पोस्टर जारी किया और सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. तो आइए जानते हैं कब हो सकता है पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज।

खबरों के मुताबिक सुकुमार और अल्लू अर्जुन, माइथ्री प्रोडक्शन के साथ नवंबर के दूसरे सप्ताह में पुष्पा 2 का ट्रेलर जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पुष्पा 2 का जबरदस्त तरीके से प्रमोशन किया जा रहा है और मेकर्स नवंबर के दूसरे वीक में ट्रेलर के साथ अपनी दुनिया को अपने दर्शकों के लिए खोलने की योजना बना रहे हैं. प्लान ये है कि 6 दिसंबर को रिलीज के लिए 3 सप्ताह का जबरदस्त प्रमोशन किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुष्पा 2 में भी जबरदस्त एक्शन सीन्स होंगे. पुष्पा: द राइज हिंदी में भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई इसीलिए दर्शकों को सीक्वल से उम्मीदें भी बढ़ गई हैं हालांकि फिल्म के टीजर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अल्लू अर्जुन के साथ सुकुमार ड्रामा और एक्शन का जबरदस्त तडक़ा लगाने को तैयार हैं।

हाल ही में देवरा के मेकर्स ने पुष्पा 2 का टीजर देवरा की स्क्रीनिंग के बीच दिखाते हुए दर्शकों को जबरदस्त सरप्राइज दिया है, इस सरप्राइज को देखकर दर्शक काफी खुश हुए. सोशल मीडिया पर थिएटर का एक वीडियो वायरल है जिसमें पुष्पा 2 का टीजर सामने आने पर दर्शक झूम उठे और पूरा थिएटर तालियों से गूंज उठा।

सुकुमार निर्देशित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी खास रोल में हैं. फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top