Headline
खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
सोशल मीडिया पर शिकायत का त्वरित संज्ञान: प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में बृहद सफाई अभियान
सोशल मीडिया पर शिकायत का त्वरित संज्ञान: प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में बृहद सफाई अभियान
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त, चार मामलों में कार्रवाई समाप्त; कानून व्यवस्था से समझौता नहीं : जिलाधिकारी
चार शस्त्र लाइसेंस निरस्त, चार मामलों में कार्रवाई समाप्त; कानून व्यवस्था से समझौता नहीं : जिलाधिकारी
मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार
मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत मामले में पति गिरफ्तार
सहसपुर में मुख्यमंत्री धामी का जनसेवा शिविर, बोले- सरकार खुद जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान
सहसपुर में मुख्यमंत्री धामी का जनसेवा शिविर, बोले- सरकार खुद जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान
राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड FDA का सम्मान, ताजबर सिंह जग्गी बने Best Drug Controller of India
राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड FDA का सम्मान, ताजबर सिंह जग्गी बने Best Drug Controller of India
दुःखद : अस्पताल की दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, निरीक्षण के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
दुःखद : अस्पताल की दीवार गिरने से चिकित्सा प्रभारी की मौत, निरीक्षण के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
विश्व जनसंख्या दिवस पर चाफी इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर चाफी इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

कैंसर पीड़ित विधवा महिला की मदद को आगे आया जिला प्रशासन

कैंसर पीड़ित विधवा महिला की मदद को आगे आया जिला प्रशासन

डीएम सविन बंसल की पहल से सुनीता कलवार के बच्चों की शिक्षा को मिला नया सहारा

देहरादून। जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल से डोईवाला निवासी कैंसर पीड़ित विधवा महिला सुनीता कलवार और उनके बच्चों को बड़ी राहत मिली है। आर्थिक तंगी और गंभीर बीमारी से जूझ रही सुनीता की मदद के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन ने न केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, बल्कि उनके बच्चों की शिक्षा को भी पुनः पटरी पर लाने का कार्य किया।

सुनीता कलवार ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया था कि कैंसर के उपचार और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना उनके लिए मुश्किल हो गया है। पति के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो गई थी। ऐसे में उन्होंने बच्चों की शिक्षा के लिए सहयोग और आर्थिक सहायता की मांग की थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने रायफल क्लब फंड से सुनीता कलवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही उनके पुत्र का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराया गया, जबकि उनकी पुत्री की बाधित शिक्षा को प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के माध्यम से दोबारा शुरू कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सुनीता कलवार का वर्ष 2024 में कैंसर का ऑपरेशन हुआ था और वर्तमान में उनका उपचार जारी है। उपचार के दौरान परिवार को आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। जिला प्रशासन ने आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनके उपचार और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी लगातार सहयोग प्रदान किया है।

जिला प्रशासन का कहना है कि जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न स्तरों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बीते वर्षों में भी अनेक परिवारों को आर्थिक सहायता, चिकित्सा सहयोग, ऋण राहत तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा’ के जरिए सैकड़ों जरूरतमंद बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

जिला प्रशासन की यह पहल मानवीय संवेदनाओं और जनकल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे जरूरतमंद परिवारों को नई उम्मीद और संबल मिल रहा है।

Back To Top