Headline
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
बारिश में बढ़ जाता है स्टमक फ्लू का खतरा! जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
नैनीताल में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 11 सितंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे-आपत्तियां
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
जनहित सर्वोपरि, विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी : सांसद अजय भट्ट
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
बीकेटीसी अध्यक्ष का बहस की चुनौती देकर भागना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं — गणेश गोदियाल
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी में 230 करोड़ की सड़क व ड्रेनेज परियोजनाओं का कुमाऊं आयुक्त ने किया निरीक्षण, देरी पर जताई नाराजगी
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
चमोली में बिना डीएम अनुमति आवासीय भवनों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण नहीं, जिलाधिकारी गौरव कुमार के सख्त निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
डीएलआरसी बैठक में डीएम अपूर्वा पाण्डे सख्त, बैंकों को सीडी रेशियो सुधारने और लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
NMC से मान्यता न मिलने पर सरकार पर बरसे यशपाल आर्य, बोले- भाजपा की बड़ी प्रशासनिक विफलता
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, तीन नशा तस्कर गिरफ्तार, 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, 15 दिन में लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, 15 दिन में लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में डीएम ने जिला, राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं के साथ 20-सूत्री और 25-सूत्री कार्यक्रमों की सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आवंटित धनराशि का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्य के लिए किया जाए। खराब गुणवत्ता मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से वसूली की जाएगी।

मानसून को पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय बताते हुए डीएम ने वन, कृषि, उद्यान, सहकारिता और विकास विभाग को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कृषि यंत्र उपलब्ध कराने तथा सिंचाई नहरों और गूलों की समय पर मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान बेतालघाट में 90 लाख रुपये की लागत से बनी ट्रॉली का संचालन अब तक शुरू नहीं होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उरेडा विभाग को निर्देशित किया गया कि इस वर्ष मिलने वाली सोलर लाइटें मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों, जंगलों से सटे गांवों और शैडो एरिया वाले इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर लगाई जाएं।

20-सूत्री और 25-सूत्री कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान डीएम ने डी श्रेणी में चल रहे विभागों को विशेष प्रयास कर ए श्रेणी में लाने, लाभार्थी चयन में पारदर्शिता बरतने और शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को अगले 15 दिनों के भीतर लंबित कार्यों का निस्तारण कर कारण सहित आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अगली समीक्षा बैठक में सभी अधिकारी अद्यतन आंकड़ों और साक्ष्यों के साथ उपस्थित रहें।

Back To Top