Headline
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

एकता कपूर ने बदल दी अनीता हसनंदानी की जिंदगी

एकता कपूर ने बदल दी अनीता हसनंदानी की जिंदगी

अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने खुद पर कंटेंट क्वीन एकता कपूर के आध्यात्मिक प्रभाव के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने तिरुपति बालाजी में विश्वास करना शुरू किया।

अनीता टीवी होस्ट और रेडियो उद्घोषक सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर दिखाई दीं।
वीडियो में दिखाया गया कि सिद्धार्थ अनीता से पूछते हैं, एकता बहुत आध्यात्मिक और धार्मिक है…आप भी उतने हो?
अनीता ने जवाब देते हुए कहा, उतनी नहीं हूं, लेकिन उनकी संगत में थोड़ी बहुत हूं। असल में मैंने सिद्धिविनायक मंदिर इसलिए जाना शुरू किया क्योंकि वह जाती हैं।

उन्होंने कहा, मुझे तिरुपति बालाजी में आस्था है, क्योंकि वह इसमें आस्था रखती हैं। मैंने अपने जीवन में जो चमत्कार हुए हैं, उन्हें भी देखा है। मैं कुछ स्तर पर आध्यात्मिक हूं। मैंने पत्थर पहनने की कोशिश की, लेकिन अगर दिल ही साफ नहीं हो, तो यह काम नहीं करेगा।
सिद्धार्थ ने आगे अनीता के साथ हुए चमत्कारों के बारे में पूछा।

अनीता ने कहा, मैंने साउथ में नुव्वु नेनु फिल्म की थी। वो फिल्म अब हिंदी में बनाने जा रहे थे, लेकिन मुझे हिंदी में बनने वाली फिल्म के लिए कास्ट नहीं किया गया। उन्होंने मेरी जगह तुषार कपूर और तारा शर्मा को शामिल कर लिया। उनके इस कदम से मैं काफी निराश थी। इस फिल्म की शूटिंग 25 दिनों तक लगातार हुई।

उन्होंने कहा, आप कल्पना कीजिए कि फिल्म का तेलुगू वर्जन में मैंने किया , लेकिन अफसोस हिंदी वर्जन किसी और से कराया जा रहा है, इसलिए मैं तिरुपति बालाजी गई और मैंने प्रार्थना की कि यह फिल्म मुझे मिले। जब मैं मंदिर से आकर अपनी कार में बैठी, तो मुझसे कहा कि वे इस काम के लिए फिट नहीं हैख्? क्या तुम यह करोगी?

फिल्म नुव्वु नेनु की शूटिंग फिल्म निर्देशक तेजा द्वारा की गई थी। फिल्म में उदय किरण मुख्य भूमिका में थे, जबकि सुनील, बनर्जी, तनिकेला भरणी, धर्मवरपु सुब्रमण्यम और तेलंगाना शकुंतला अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।
तेजा द्वारा निर्देशित 2003 की ये दिल नुव्वु नेनु की आधिकारिक रीमेक थी।

उन्होंने 2003 की थ्रिलर कुछ तो है से हिंदी फिल्म में डेब्यू किया। अनीता निन्ने इष्टपद्दनु, आदंथे एडो टाइप, कृष्णा कॉटेज, सिलसिले, कोई आप सा, जस्ट मैरिड, अहा ना पेलंता!, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।
अनीता इन दिनों टीवी शो सुमन इंदौरी में नजर आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top