Headline
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत
सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत

मालरोड में शाम पांच बजे से वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, जानिए वजह

मालरोड में शाम पांच बजे से वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक, जानिए वजह

मसूरी। मालरोड में वाहनों के प्रवेश को लेकर प्रशासन ने पूर्व के समय में संशोधन कर दिया है। अब पर्यटक और स्थानीय लोगों के वाहन शाम पांच बजे से रात नौ बजे के बीच मालरोड में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। एसडीएम ने स्थानीय स्टेक होल्डर के साथ बैठक के बाद यह निर्णय लिया। साथ ही मालरोड और कैमल बैक रोड में निवास करने वाले लोगों का सर्वे कर उनके एक वाहन को एक समय के लिए प्रवेश में छूट दी जाएगी। मालरोड प्रवेश का नया नियम फरवरी तक लागू रहेगा।

एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने कचहरी में स्टेक होल्डर के साथ बैठक कर मालरोड के प्रवेश के लिए पूर्व के नियमों में संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि पहले मालरोड में शाम साढ़े चार बजे से रात साढ़े दस बजे तक प्रतिबंधित समय था लेकिन लोगों के सुझाव और विस्तार से चर्चा के बाद अब नियमों में संशोधन कर दिया गया है। निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी 2024 तक शाम 5 बजे से लेकर रात 9 बजे तक मालरोड के भगत सिंह चौक और लाइब्रेरी चौक से वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

मालरोड के अंदर निवास करने वालों के वाहनों को प्रवेश में छूट के लिए पहले सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए नायब तहसीलदार, पालिकाकर्मियों के साथ घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। जिसके तहत जिओ टैग की फोटो ली जाएगी और लोगों की व्हीकल की जानकारी ली जाएगी। उसके बाद ही एक व्हीकल को एक समय के लिए मालरोड में प्रवेश दिया जाएगा। जो छात्र पढ़ाई के लिए बाहर जाएंगे उनके वाहनों के नंबर लिए जाएंगे। मालरोड में जिनके व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें हैं उनके वाहन नगर पालिका कार्यालय के नीचे जहां अभी वाहन पार्क किए जा रहे वहां अपनी स्कूटी पार्क करेंगे।

एसडीएम ने बताया कि बैठक में जो निर्णय लिए गए उनकी जानकारी पर्यटकों तक पहुंचाने के लिए कोल्हूखेत बैरियर, मालरोड बैरियर पर पैंफलेट बांटे जाएंगे। कहा, मुख्यसचिव के निर्देश पर मालरोड का प्रशासनिक कंट्रोल प्रशासन के पास है, जिसके तहत निर्णय लिए गए। कहा आने वाले दिनों में बायलॉज में नियमों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सुझाव सभी के लिए जाएंगे लेकिन विरोध प्रदर्शन आदि करने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top