Headline
मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ का किया औचक निरीक्षण
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
मेधावी छात्राओं की बड़ी संख्या बेटियों की प्रगति का प्रमाण : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड अस्पताल का किया लोकार्पण
कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल
कानून का दुरुपयोग कर निर्दोषों को फंसाने वालों के विरुद्ध होगी कठोरतम कार्यवाही- कुसुम कण्डवाल
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान- मंत्री खजानदास
विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर रखें विशेष ध्यान- मंत्री खजानदास
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने ‘हिमालयन काला भालू’ के नवीन बाड़े का किया उद्घाटन
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत

नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन

नववर्ष के आगमन और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन

देहरादून- नववर्ष की पूर्व संध्या पर यमकेश्वर भाजपा से जुड़ी वरिष्ठ नेत्री डॉ मीरा रतूड़ी द्वारा यमकेश्वर विधानसभा के चैलूसैण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्र की समस्त कीर्तन मण्डलियों द्वारा लगभग दो किलोमीटर दूर से कलश यात्रा निकाली गई भजन कीर्तन के‌ बीच देहरादून से आये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर सम्पर्क प्रमुख श्रीकांत श्री व महिमा श्री की कविता पाठ व ओजस्वी विचारों ने सभी महिलाओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र की सहत्तर से अधिक कीर्तन मण्डलियों ने भाग लिया।

डॉ मीरा रतूड़ी ने कहा की हमारी सनातन धर्म और संस्कृति दोनों बहुत गूढ़ और प्रगाढ़ हैं। हमारे सनातन संस्कृति में नव वर्ष चैत्र नवरात्रि से प्रारम्भ होता हैं, और माता के आगमन पर हम नव संवत्तसर यानि नए साल का शुभारंभ करते हैं।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जाखणीखाल मंडल अध्यक्ष ‌कल्याण सिंह बिष्ट उनकी पूरी टीम, महिला मोर्चा की द्वारीखाल व जाखणीखाल की दोनों मंडल अध्यक्ष विनीता रावत व सुबोध नेगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी मंडल स्तरीय अधिकारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रविन्द्र रावत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेनू उनियाल, पूर्व जिला मंत्री अनीता गौड़,गौरव सुयाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुखपाल रावत, अर्जुन कण्डारी, सुभाष कोठारी, प्रमोद बिंजोला, हिमांशु रावत सहित अनेक वर्तमान व पूर्व ‌जनप्रतिनिधि‌ उपस्थित रहें।

Back To Top