Headline
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
मेसी के लिए नियम अलग? VAR फैसले पर बवाल, मिस्र बोला- अर्जेंटीना को बाहर नहीं होने देना चाहता था FIFA
मेसी के लिए नियम अलग? VAR फैसले पर बवाल, मिस्र बोला- अर्जेंटीना को बाहर नहीं होने देना चाहता था FIFA
देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात
अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई
अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, 170 बीघा से अधिक जमीन पर बड़ी कार्रवाई
बीकेटीसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई : व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित
बीकेटीसी में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई : व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल तत्काल प्रभाव से निलंबित, निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित
घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को SDRF ने बचाया, 12 किमी पैदल सर्च के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को SDRF ने बचाया, 12 किमी पैदल सर्च के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी
अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास, 9.80 लाख लाभार्थियों को ₹145.42 करोड़ पेंशन जारी

उत्तराखंड में 22 से 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

उत्तराखंड में 22 से 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन सतर्क

देहरादून-  मौसम विज्ञान विभाग ने 22 से 26 जून के बीच उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। देहरादून, नैनीताल, टिहरी और चंपावत में कुछ स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अधीन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसओईसी) ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि सभी विभागीय नोडल अधिकारी और आपदा प्रबंधन से जुड़े आईआरएस अधिकारी अलर्ट पर रहें।

संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी
भूस्खलन की आशंका वाले संवेदनशील मार्गों पर मलबा हटाने के उपकरण पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यातायात नियंत्रण के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

स्थानीय प्रशासनिक अमला रहेगा तैनात
राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

तेज हवाओं के भी आसार
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अनुमान है कि यह मौसम प्रणाली 28 जून तक पूरे राज्य में सक्रिय रहेगी और तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top