Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

गृह मंत्री अमित शाह आज पीएम मोदी के चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान 

गृह मंत्री अमित शाह आज पीएम मोदी के चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान 

प्रधानमंत्री मोदी के चुनाव कार्यालय का भी करेंगे उद्घाटन 

वाराणसी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शहर में होंगे। वह अपराह्न चार बजे के बाद लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मोतीझील पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे। गृह मंत्री काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। संसदीय क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। मोतीझील मैदान में जनसभा भी करेंगे। पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्षों से भी जानकारी लेंगे।

गृहमंत्री का भाजपा कार्यकर्ता ढोल और नगाड़े बजाकर उनका स्वागत करेंगे। बाद में महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री शाम चार बजे के बाद लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आएंगे। एयरपोर्ट से महमूरगंज तक पुष्पवर्षा करके उनका स्वागत किया जाएगा। गृह मंत्री काशी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रभारी सतीश द्विवेदी, संयोजक सुरेंद्र नारायण सिंह और मेयर अशोक तिवारी ने गृहमंत्री के आगमन की तैयारियां सोमवार को ही परखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top