देहरादून में शराब की अवैध होम डिलीवरी का खुलासा, स्कूटी से मिलीं 95 बोतल विदेशी शराब और 28 बीयर कैन

देहरादून- जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून एवं आबकारी टीम मसूरी द्वारा प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त प्रेरणा बिष्ट के निर्देशन में विदौली क्षेत्र में लगातार पेट्रोलियम कॉलेज के पास एवं हॉस्टल में छात्रों को शराब डिलीवरी की शिकायत प्राप्त होने पर बिशनपुर ,निकट दादी की टपरी,कंडोली प्रेमनगर में शराब का भंडारण की सूचना पर छापेमारी की गई,

मौके पर मौजूद व्यक्ति आदित्य कुमार पुत्र पंकज कुमार निवासी उत्तरप्रदेश के कमरे से एवं घर के नीचे रखी tvs Jupiter स्कूटी बिना no की से कुल 95 बोतल इंपोर्टेड शराब फॉर सेल इन चंडीगढ़ ओनली जिसमें विभिन्न महंगे ब्रांड जैसे रेड लेबल,वेलेंटाइन,आदि है एवं 28 कैन बडवाइजर बियर बरामद की गई,

पकड़े गए अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पकड़ी गई शराब गर्वित उर्फ विक्रांत की है,उसने ही बेचने को गिरफ्तार अभियुक्त आदित्य को दी है, जिसे पुलिस एवं आबकारी टीम द्वारा पूर्व में कई बार शराब बेचने के मुकदमे के अंतर्गत कई बार पकड़ा गया है,

गर्वित अभी जेल में बंद है,एवं बिंदोली क्षेत्र में उसके द्वारा 3 ढाबे ऑल राउंडर चाचा नाम से संचालित किए जा रहे है,गर्वित वर्तमान में देहरादून कॉलेज में लॉ स्टूडेंट है,एवं उसने अपनी तस्करी एवं शराब की बिक्री के लिए कॉलेज के गरीब छात्रों को पैसों का प्रलोभन दे कर एवं अन्य कारण से डरा धमका कर शराब की होम डिलीवरी के काम में लगाया हुआ है,इस काम के लिए कुछ लड़के हरियाणा से भी लाए गए हैं,गर्वित ने इस कार्य के लिए व्हाट्स आप ग्रुप बनाया है,जिसमें तस्करी/शराब बिक्री के लिए सुबह शाम लड़कों की सेल्फी और लोकेशन के माध्यम से हाज़री लगाई जाती है,गर्वित ने शराब तस्करी के लिए लगभग 10 बिना no की स्कूटी क्षेत्र में सक्रिय की हुई है,तस्करी और होम डिलीवरी के लिए गर्वित ने रेट कार्ड छपवाए हुए है जिसे वो विभिन्न हॉस्टल्स में भिजवाता था,रेट कार्ड में मोबाइल no आदि भी उपलब्ध कराया जाता है, आबकारी विभाग ने गर्वित की पिछले 2 महीनों में बिना no की 4 scooty धारा 72 के अंतर्गत जब्त की है,गर्वित पिछले एक साल से अधिक अवधि से क्षेत्र में बहुत अधिक सक्रिय है, आबकारी विभाग की पिछली कारवाही में गर्वित फरार हो गया था,जबकि उसकी माता को अवैध शराब की बिक्री एवं कब्जे में रखने के लिए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था,गर्वित की जमानत याचिका, देहरादून डिस्ट्रिक्ट जज, तत्पश्चात उच्च न्यायालय नैनीताल से खारिज होने के बाद उसके द्वारा देहरादून मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

टीम में आबकारी निरीक्षक मसूरी दिवाकर चौधरी, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल देहरादून जयवीर सिंह, उप आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दल देहरादून,उमराव सिंह राठौर, आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह,विजय कोठियाल,हेड कांस्टेबल राकेश नाथ, गोविंद सिंह, हेमन्त, नौशाद, रीनू कुमार आदि सम्मिलित रहे।

Back To Top