Headline
कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
कांवली रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक : रेखा आर्या
खेल सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया हिमाद्री आइस रिंक : रेखा आर्या
सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी
सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश 15 जून तक जारी किए जाएं- सीएम धामी
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
ऋषिकेश में अवैध निर्माण पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, बहुमंजिला इमारत सील, अवैध निर्माणकर्ताओं में हड़कंप
लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज
लेटर बम निकला ‘फुस्स’, बयान के बाद सियासत में पलटवार तेज
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार- डॉ. धन सिंह रावत
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश
नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त, आरोपियों पर कठोरतम कार्यवाही के दिए निर्देश

28 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए दिशा- निर्देश 

28 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे जेपी नड्डा, पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए दिशा- निर्देश 

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड आएंगे। उनके दौरे से पहले दून पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने नड्डा के दौरे की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, उत्तराखंड दौरे में राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीन प्रमुख कार्यक्रम होंगे। पहला कार्यक्रम हल्द्वानी में होगा, जिसमें अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्ष से लेकर पार्टी पदाधिकारी तक शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष 20 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

नड्डा का दूसरा कार्यक्रम शाम चार बजे हरिद्वार में होगा, जहां प्रदेश के लोस चुनाव संचालन समिति की बैठक होगी। बैठक में नड्डा चुनाव संचालन संबंधित कमेटियों के पदाधिकारियों व सदस्यों को संबोधित करेंगे और उन्हें चुनाव से संबंधित निर्देश देंगे। इसके बाद नड्डा दून पहुंचेंगे। दून में वह टिहरी लोकसभा क्षेत्र के करीब दो हजार संख्या वाले प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। भट्ट ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह मार्च को एक बड़े राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से वर्चुअली संवाद करेंगे। महिला मोर्चा को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मोर्चा को इस कार्यक्रम में अधिक संख्या में मातृ शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। कांग्रेस के बड़े नेताओं द्वारा चुनाव लड़ने से इन्कार करने पर चुटकी ली कि सभी देख रहे हैं, मोदी और धामी कामों से बेहद संतुष्ट हैं। जिस तरह का फीड बैक जनता के बीच से आ रहा, उसके बाद हमारा पांचों लोकसभा सीटों को पांच लाख से अधिक वोटों से जीतना तय है। लिहाजा दिग्गज कांग्रेस नेताओं का चुनाव में उतरने ने इन्कार करना समझदारी भरा निर्णय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top