Headline
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम

58 के हुए ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार, खास पोस्ट में बोले – “मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं

58 के हुए ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार, खास पोस्ट में बोले – “मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ यानी अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां फैन्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, वहीं अक्षय ने भी अपने फैंस को एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक पोस्ट के जरिए धन्यवाद कहा है।

“मेरी यात्रा, आपकी भी है” — अक्षय की पोस्ट

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर साझा की है जिसमें उनके अब तक के फिल्मी करियर को दर्शाने वाले अलग-अलग किरदारों की झलक मिलती है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है: “58 साल की मेहनत, 34 साल इस इंडस्ट्री में, 150 से ज्यादा फिल्में और गिनती जारी है। उन सभी के लिए जिन्होंने कभी मुझ पर विश्वास किया, जिन्होंने टिकट खरीदे, जिन्होंने मुझे साइन किया, प्रोड्यूस किया, निर्देशित किया और मेरा मार्गदर्शन किया — यह जितनी मेरी यात्रा है, उतनी ही आपकी भी है। मैं यहां बस आपके हर नेक काम, बिना शर्त समर्थन और प्रोत्साहन भरे शब्दों के लिए आपको हमेशा के लिए शुक्रिया कहने आया हूं। मैं आपके बिना कुछ भी नहीं हूं। मेरा जन्मदिन उन सभी के लिए एक समर्पण है जो अब भी मुझ पर विश्वास करते हैं। सभी का शुक्रिया और सबके लिए प्यार और प्रार्थनाएं। जय महाकाल।”

इस पोस्ट में अक्षय ने मशहूर क्रिएटिव डायरेक्टर राहुल नंदा को भी धन्यवाद कहा, जिन्होंने यह खास कोलाज डिजाइन किया।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं। फैंस के साथ-साथ कई फिल्मी हस्तियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उनके काम, फिटनेस व अनुशासन की सराहना की है।

वर्कफ्रंट: ‘जॉली एलएलबी 3’ में दिखेंगे अक्षय

काम की बात करें तो अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को लेकर चर्चा में हैं। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस कोर्टरूम ड्रामा में अक्षय के साथ अरशद वारसी, हुमा कुरैशी और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के रूप में यह फिल्म 19 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, क्योंकि यह पहली बार होगा जब जॉली एलएलबी के दोनों “जॉली” — अक्षय और अरशद — एक ही फ्रेम में दिखाई देंगे।

फिटनेस, अनुशासन और विविधता का प्रतीक

अक्षय कुमार अपने अनुशासित जीवनशैली, फिटनेस, और फिल्मों की विविधता के लिए जाने जाते हैं। एक्शन से लेकर कॉमेडी, सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों से लेकर पीरियड ड्रामा — अक्षय ने हर शैली में खुद को साबित किया है।

Back To Top