Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और पर्यटन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक और विकासात्मक फैसलों के लिहाज से अहम रही।

बैठक के बाद सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मीडिया को अवगत कराया कि सहकारिता विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा। इसके लिए उप निबंधक (ऑडिट) स्तर-11 का नया पद सृजित किया गया है, जो पांच वर्षों के लिए प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरा जाएगा।

बदरीनाथ धाम के मास्टर प्लान के तहत सौंदर्यीकरण योजनाओं को भी हरी झंडी दी गई है। इसके तहत प्रमुख स्थलों, जैसे आईएसबीटी की दीवारों पर कलात्मक चित्रांकन (आर्टवर्क) किया जाएगा, जिससे धार्मिक नगरी को सांस्कृतिक रूप से और समृद्ध बनाया जा सके।

पशुपालन विभाग से संबंधित फैसलों में अनुसूचित जातियों को मिलने वाली 90 प्रतिशत सब्सिडी वाली गाय योजना को डेयरी विभाग की ‘गंगा गाय योजना’ में विलय कर दिया गया है। अब इस योजना का लाभ सामान्य वर्ग को भी मिलेगा, हालांकि उन्हें मिलने वाली सब्सिडी की दर पर निर्णय अगली बैठक में किया जाएगा।

साथ ही, पशुधन प्रसार अधिकारियों के 429 रिक्त पदों को भरने के लिए प्रशिक्षण अवधि को दो वर्षों से घटाकर एक वर्ष कर दिया गया है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाई जा सकेगी।

One thought on “धामी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top