Headline
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
कारगिल के रणबांकुरों को आइबेक्स ब्रिगेड का शौर्यपूर्ण नमन
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी रंगेहाथ गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
सोने-चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, नए कारोबारी सप्ताह की शुरुआत रही मजबूत
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये
ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में कई नए आयाम स्थापित- सीएम धामी 

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में कई नए आयाम स्थापित- सीएम धामी 

मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड गठन के 25वें वर्ष को हम देवभूमि रजत जयन्ती वर्ष के रूप में मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड द्वारा अब तक की विकास यात्रा में कई नए आयाम स्थापित किए हैं।
राज्य आंदोलन के मूल में उत्तराखण्ड के समग्र एवं संतुलित विकास की अवधारणा रही थी इस भावना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए पारदर्शिता जन सहभागिता एवं नई कार्य संस्कृति के साथ विकास की नई गाथा लिखने की उल्लेखनीय पहल की गई है। राज्य के समग्र विकास के प्रयासों के साथ प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन, त्वरित आर्थिक विकास के प्रेरक सेक्टरों की पहचान कर पर्यटन, खेती, बाग़वानी, पशुपालन जैसे सम्भावनाशील क्षेत्रों में अभिनव और दूरगामी प्रयासों से देश में अपनी अलग पहचान बनाने में राज्य को सफलता मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक स्थिति को बेहतर वित्तीय प्रबंधन व स्थान विशेष की विशिष्टता की पहचान के साथ विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन आकांक्षाओं की पूर्ति तथा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रति हम प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। जन अपेक्षाओं के अनुरूप सुनियोजित एवं त्वरित विकास की दशा व दिशा तय करने में भी हम न सिर्फ कामयाब रहे हैं बल्कि कई क्षेत्रों में राज्य हित से जुड़े कार्यक्रमों को लागू करने में उम्मीद से बढ़कर सफलता भी मिली है। विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास की दृष्टिगत किए जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों को नीति आयोग द्वारा सराहा गया है, इसका परिणाम रहा है कि राज्य को सतत विकास सूचकांक में देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top