जौनपुर। मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शर्मनाक वारदात हुई। यहां घर के बाहर खेल रही आठ साल की बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार दोपहर उसकी बेटी दरवाजे के सामने खेल रही थी, घर के पास में ही साइकिल का पंचर बनाने वाले मिस्त्री की दुकान है।
अधेड़ ने बच्ची को अकेला देखा तो चॉकलेट देने के बहाने उसे कमरे के अंदर ले गया। पहले उसके साथ छेड़खानी की, जब बच्ची ने विरोध किया तो उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। वह दिनभर दर्द से कराहती रही। रात में जब उसे असहनीय दर्द होने लगा तब परिजन घबरा गए, पूछने पर बच्ची ने बताया कि उसके साथ पड़ोस के चाचा ने गलत काम किया है। यह सुन परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों द्वारा उसका उपचार एक निजी चिकित्सक से कराया गया। सुबह मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार को दी गई।
सूचना पर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़िता व आरोपी को कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में जुटी है। थाना अध्यक्ष मडियाहू अनिल कुमार ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का बयान लेकर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।



naturawlly ljke your web site however you have to chdck
the soelling onn several of your posts. A nukber of them are rife with spelling problems andd I
in finding itt verey troublesome to inform the reazlity onn the other hand I wwill definitely ome back again. auroravpn