Headline
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
12 साल – मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त

सिनेमाघरों में नहीं चला मोहनलाल की फिल्म  ‘एल 2 एम्पुरान’ का जादू, लगातार घट रही कमाई

सिनेमाघरों में नहीं चला मोहनलाल की फिल्म  ‘एल 2 एम्पुरान’ का जादू, लगातार घट रही कमाई

मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। लेकिन लगता है कि फिल्म में कुछ तो कमी रह गई है, जिसकी वजह से ‘एल 2 एम्पुरान’ की कमाई लगातार घटती जा रही है। जानिए फिल्म के आठवें दिन की कमाई…

निराजनक रहा फिल्म का प्रदर्शन
180 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 21 करोड़ रुपये की कमाई से खाता खोला था, लेकिन उसके बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है।

फिल्म को नहीं मिल रहे दर्शक
फिल्म को 100 करोड़ पार करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना होगा। फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। फिल्म में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन का अभिनय भी कोई कमाल नहीं दिखा पा रहा है।

अब तक का कुल कलेक्शन
पहले दिन गुरुवार को फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 21 करोड़ रुपये की कमाई से शुरुआत की। दूसरे दिन शुक्रवार को महज 11.1 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 13.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चौथे दिन रविवार को फिल्म ने 13.65 करोड़ रुपये की कमाई की। पांचवें दिन सोमवार को फिल्म की कमाई घट कर 11.15 करोड़ रुपये हो गई। छठे दिन मंगलवार को फिल्म ने महज 8.55 करोड़ रुपये की कमाई की। सातवें दिन बुधवार को 5.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और आज आठवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 2.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर अब तक ‘एल 2 एम्पुरान’ ने 87.02 करोड़ रुपये की कमाई की है।

‘एल 2 एम्पुरान’ की स्टारकास्ट
‘L2 empuraan’ में मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इनके अलावा फिल्म में टोविनो थॉमस, मंजू वारियर, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और सूरज वेंजारामूडु जैसे कई कलाकारों ने अहम रोल निभाया है। यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जो केरल की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमती है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने न केवल फिल्म का निर्देशन किया है, बल्कि इसमें एक अहम किरदार भी निभाया है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top