Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

उत्तराखंड की पांच संसदीय क्षेत्रों में 93 हजार से अधिक सर्विस मतदाता

उत्तराखंड की पांच संसदीय क्षेत्रों में 93 हजार से अधिक सर्विस मतदाता

उत्तराखंड में तीन हजार सर्विस मतदाता बढ़े

गढ़वाल लोकसभा सीट पर सबसे अधिक सर्विस मतदाता

देहरादून। उत्तराखंड की पांच संसदीय क्षेत्रों में 93 हजार 187 सर्विस मतदाता हैं। 2019 के लोक सभा चुनाव में उत्तराखण्ड के 90 हजार 845 सर्विस वोटर थे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि टिहरी लोकसभा सीट पर 12 हजार 862, गढ़वाल लोकसभा सीट पर 34 हजार 845, अल्मोड़ा लोक सभा सीट पर 29 हजार 105, नैनीताल लोकसभा पर 10 हजार 629 एवं हरिद्वार लोक सभा सीट पर 5 हजार 746 सर्विस वोटर चिन्हित किये गये हैं। सभी सर्विस वोटरों के लिए ई-पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। सर्विस वोटरों के यूनिट कार्यालयों के सैन्य अधिकारियों से सक्षम स्तर पर सर्विस वोटरों को पोस्टल बैलेट उपलब्ध कराने और पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर तक पहुंचाने के लिए अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रयास किये जा रहे हैं कि सर्विस वोटरों का मतदान प्रतिशत लगभग शत प्रतिशत हो।

पिछले लोक सभा चुनाव में उत्तराखण्ड के 90 हजार 845 सर्विस वोटरों में से 63 हजार 222 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए थे, जो कुल सर्विस वोटरों का लगभग 70 प्रतिशत था। डाक मतपत्र मतगणना दिवस तक सुबह 8 बजे तक आरओ के पास पहुंच जाने चाहिए, इसके बाद प्राप्त होने वाले डाक मतपत्रों पर मतगणना के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य में बनाये गये 11 हजार 729 पोलिंग बूथों में चुनावी पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जायेंगी। राज्य के 5898 पोलिंग बूथों में वेब कास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। कुछ पोलिंग बूथों पर माइक्रो ऑर्ब्जवर एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top