Headline
भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत
भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, रुद्रप्रयाग में स्कूल बंद
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल

देहरादून कैंट रोड के चौड़ीकरण में अब नही कटेगा एक भी पेड़, सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून कैंट रोड के चौड़ीकरण में अब नही कटेगा एक भी पेड़, सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून। कैंट रोड के चौड़ीकरण में अब एक भी पेड़ नहीं कटेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेड़ काटे जाने के मामले का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना पेड़ काटे मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए। लोक निर्माण विभाग और वन विभाग ने पहले चरण में दिलाराम चौक से विजय कालोनी तक 200 पेड़ चिह्नित किए हैं। राजधानी में कुछ मार्गों के चौड़ीकरण में लगातार पेड़ काटे जाते रहे हैं। पूर्व में मार्ग चौड़ीकरण में सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से सहस्त्रधारा तक मार्ग के चौड़ीकरण में सैकड़ों पेड़ काट दिए गए थे। स्थानीय नागरिकों ने पेड़ों को काटे जाने का विरोध किया था। अब दिलाराम चौक से कैंट तक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव है।

वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अफसरों की संयुक्त टीम मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थलीय निरीक्षण कर चुकी है। विभाग काटे जाने वाले पेड़ों पर निशान भी लगा चुका है। कुछ पर्यावरणविद् और राजनीतिक दल सोशल मीडिया में पिछले कुछ दिनों से विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में पेड़ों से मौसम सुहावना बना रहता है। उन्होंने पेड़ काटे जाने के विरोध में रविवार को प्रदर्शन का एलान भी किया है। मामला संज्ञान में आने पर सीएम धामी ने अफसरों को पेड़ न काटने के निर्देश दिए। राजधानी में दिलाराम चौक से कैंट तक मार्ग का चौड़ीकरण होना है। पहले चरण में दिलाराम चौक से विजय कालोनी तक सर्वे हो चुका है, जबकि दूसरे चरण में विजय कालोनी से कैंट तक का सर्वे होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top