Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज

जोमैटो से खाना मंगाना हुआ महंगा, जानिए कितना प्रतिशत बढ़ा चार्ज

नई दिल्ली। ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज 25 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि अब जोमैटो से खाना मंगाना थोड़ा महंगा पड़ेगा। जोमैटो के प्रवक्ता ने बताया कि अब ग्राहकों को हर ऑर्डर पर चार के बजाय पांच रुपये प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में देने होंगे। यह बढ़ोतरी लागू भी हो गई है। दीपिंदर गोयल की कंपनी जोमैटो सालाना लगभग 85-90 करोड़ ऑर्डर डिलीवर करता है। इस हिसाब से प्लेटफॉर्म फीस 1 रुपया प्रति ऑर्डर बढ़ाने से जोमैटो के EBITDA में सालाना 85 से 90 करोड़ रुपये का इजाफा होने का अनुमान है। जोमैटो ने अपनी ‘इंटरसिटी लीजेंड्स’ सर्विस को भी बंद कर दिया है।

कंपनी इंटरसिटी फूड डिलीवरी सर्विस के जरिए प्रमुख शहरों के बड़े रेस्टोरेंट्स से दूसरे शहरों के ग्राहकों तक ऑर्डर डिलीवर करती थी। जोमैटो ने प्लेटफॉर्म चार्ज लेने की शुरुआत पिछले साल अगस्त से की थी। उस वक्त कंपनी ग्राहकों से प्रति ऑर्डर दो रुपये वसूलती थी। बाद में इसे बढ़ाकर 3 और फिर 4 रुपये किया गया। अब जोमैटो प्रति ऑर्डर ग्राहकों से 5 रुपये वसूलेगी। जोमैटो ने पिछले साल अगस्त में दो रुपए प्लेटफॉर्म चार्ज लेना शुरू किया था। बाद में इसे बढ़ाकर 3 रुपए और 1 जनवरी 2024 से 4 रुपए कर दिया था।

जोमैटो ने पिछले दिनों लार्ज ऑर्डर फ्लीट भी पेश किया था। जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल के मुताबिक- यह दस्ता पार्टी जैसे इवेंट में एक साथ अधिकतम 50 लोगों का खाना डिलीवर करेगा। इससे ग्राहकों को बड़ा ऑर्डर देने में सहूलियत होगी। जोमैटो अभी अपने इस फ्लीट में टेंपरेचर कंट्रोल जैसी कई सुविधाएं जोड़कर और बेहतर बनाएगा। आज जोमैटो के शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 2 फीसदी तक उछल गए थे। इसने पिछले छह महीने में निवेशकों को लगभग 76 और एक साल में 242 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2024 में अब तक की बात करें, तो भी निवेशकों को 54 फीसदी से अधिक मुनाफा हुआ है। जोमैटो अपने चौथी तिमाही के नतीजे अगले महीने यानी मई के मध्य में जारी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top