Headline
दुःखद : बरसाती नाले में बहीं दो मासूम बहनें, रैंप के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत
दुःखद : बरसाती नाले में बहीं दो मासूम बहनें, रैंप के नीचे फंसने से दर्दनाक मौत
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी-डा.नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी-डा.नरेश बंसल
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
हल्द्वानी तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी
हल्द्वानी तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी
धर्मपुर की बदहाल सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, महिला कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का किया घेराव
धर्मपुर की बदहाल सड़कों पर फूटा जनाक्रोश, महिला कांग्रेस ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय का किया घेराव
8 वर्षीय बालक को दून पुलिस ने सकुशल ढूंढ़कर परिवार से मिलाया, परिजनों की डांट के डर से छोड़ दिया था घर
8 वर्षीय बालक को दून पुलिस ने सकुशल ढूंढ़कर परिवार से मिलाया, परिजनों की डांट के डर से छोड़ दिया था घर
क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश
क़ृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु
पौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव-2026 का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच
पौड़ी में डिजिटल युवा महोत्सव-2026 का होगा आयोजन, युवाओं को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का मंच

पीएम मोदी आज नुमाइश मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित, यातायात व्यवस्था में किया परिवर्तन 

पीएम मोदी आज नुमाइश मैदान में जनसभा को करेंगे संबोधित, यातायात व्यवस्था में किया परिवर्तन 

बाहर से आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी 

अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसे लेकर यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि सुबह 11 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इन वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जाएगा। केवल एंबुलेंस व आपातकालीन वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं रहेगा। अगर आपको घर से किसी काम से बाहर निकलना है तो पता कर लें कि किस मार्ग को आवागमन के लिए परिवर्तित किया गया है।

बाहर से आने वाले वाहन इस तरह गुजरेंगे 

  • दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है। शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन दौरऊ मोड़ गभाना से परिवर्तित होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए अपने गंतव्य के लिए जाएंगे ।
  • खैर/टप्पल की तरफ से शहर/खैरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन कस्बा खैर तहसील तिराहा से गोंडा, इगलास की तरफ परिवर्तित होकर जाएंगे।
  • मथुरा/इगलास की ओर से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन इगलास, सासनी हाथरस/गोंडा/खैर की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे ।
  • आगरा, मथुरा की तरफ से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन वन चेतना केंद्र/दाउद खां फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला, पेट्रोल पंप चौराहे से इगलास गोंडा की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
  • कानपुर, एटा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन नानऊ नहर/पनेठी से सासनी/इगलास/गोंडा, खैर/गभाना एवं गंगीरी, छर्रा होते हुए अतरौली की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
  • रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन अतरौली, अवंतीबाई चौराहा से छर्रा, गंगीरी/कासगंज एवं छतारी/पहासू/अनूपशहर की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगे।
  • बुलंदशहर डिबाई से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुमेरा झाल जवां से बरौली, गभाना की तरफ परिवर्तित होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

रोडवेज/निजी बसों के लिए व्यवस्था
(जनसभा में शामिल होने वाली बसों को छोड़कर)

  • दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/प्राइवेट/महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें भांकरी पुल तक आ सकेंगी। भांकरी पुल पर सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही परिवर्तित होकर अपने गंतव्य के लिए जा सकेंगी।
  • खैर टप्पल तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रेडवेज बसें खेरेश्वर चौराहे तक आ सकेंगी। खेरेश्वर चौराहे पर सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही परिवर्तित हो जाएंगी।
  • आगरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें आगरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी।
  • मथुरा, आगरा, एटा, कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें प्रतिबंधित रहेंगी। यह बसें मथुरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी।
  • एटा/कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली बसें प्रतिबंधित रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top